Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • बदलबो छत्तीसगढ़,विजय यात्रा से आम आदमी पार्टी ने दिखाई ताकत
  • छत्तीसगढ़

बदलबो छत्तीसगढ़,विजय यात्रा से आम आदमी पार्टी ने दिखाई ताकत

Abhinesh Pandey March 21, 2022

 

आप की बदलबो छत्तीसगढ़ यात्रा में उमड़ा जैन सैलाब*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*पंजाब की तरह इस बार छत्तीसगढ़ में भी सरकार बनाने की ओर आगे बढ़ रही है आप।*

*सैकड़ो लोगो ने ली आम आदमी पार्टी की सदस्यता।

रायपुर। दिल्ली के बाद पंजाब में बनी सरकार का असर आज रायपुर में दिखा जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता वाहनों का भारी भरकम काफिला के साथ बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरे और नारे बुलंद करते रहे बदलबो छत्तीसगढ़। निकाले गए विजय यात्रा को भी उन्होने बदलबो छत्तीसगढ़ का नाम दिया। जगह जगह स्वागत सत्कार में होते रहे। पूरे प्रदेश से आप के कार्यकर्ता पहुंचे हुए थे। अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों व आमजनों से उन्होने आप के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ में इंकलाब लाने की अपील भी करते रहे।
शहर के साइंस कालेज मैदान से दिल्ली के मंत्री और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, विधायक संजीव झा,सह प्रभारी सुरेश कठैत, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी के नेतृत्तव में शुरू हुई बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा में प्रदेशभर से आए सैकड़ों आप नेताओं ने भाग लिया। यह यात्रा रैली के रूप में साइंस कालेज मैदान से निकलकर ईदगाह भाठा, पुरानी बस्ती, बूढ़ेश्वर मंदिर होकर बूढ़ापारा में जाकर समाप्त हुई। रैली में प्रदेश सह संयोजक सूरज उपाध्याय, प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल, मीडिया प्रभारी मिहिर कुर्मी,राजू शुक्ला समेत प्रदेशभर के पदाधिकारी शामिल हुए।

https://samayrath.com/wp-content/uploads/2022/03/VID-20220321-WA0004-1.mp4

आप के प्रदेश प्रभारी गोपाल राय ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा और कांग्रेस को मौका दिया लेकिन उनकी बुनियादी जरूरते पूरी नहीं हुई। दोनों पार्टियों ने जनता को धोखा ही दिया है। दिल्ली में आप पार्टी ने अपने काम के दम पर दोबारा सरकार बनाई।अरविंद केजरीवाल सरकार ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया है, उसकी बदौलत जनता के बीच आप पार्टी की छवि निखरी है। यहीं कारण है कि आप पार्टी के प्रत्याशियों ने पंजाब में मुख्यमंत्री समेत बड़े-बड़े नेताओं को हराकर प्रचंड मतों से सरकार बनाई है। पंजाब के लोगों ने देखा कि कांग्रेस के लिए कुर्सी पहले है और बाद में जनता। इसलिए जनता ने उन्हें नकार दिया। बदलबो छत्तीसगढ़ विजय यात्रा के जरिए पार्टी यह संदेश देना चाहती है कि जिस तरह से पंजाब में इंकलाब आया है, उसी तरह अगर छत्तीसगढ़ के लोग इक_ा हो तो यहां भी इंकलाब आयेगा।
इस यात्रा को शहर के विभिन्न हिस्सों में ले जाया जाएगा। इसके साथ ही पार्टी एक नंबर भी जारी करेगी। इसके जरिए भी सदस्यता ली जा सकेगी। सब से संवाद कर रहे है। अगले एक महीने में सभी विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक सदस्यता अभियान शुरू किया जायेगा। फिलहाल पार्टी पूरे सूबे में सदस्यता अभियान पर जोर दे रही है।

 

Post navigation

Previous अविश्वास प्रस्ताव ने छिनी अध्यक्ष की कुर्सी
Next अखिलेश यादव ने छोड़ी आजमगढ़ सीट, बने विधायक

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.