Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित हजारों भाजपा में शामिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित हजारों भाजपा में शामिल

Abhinesh Pandey September 20, 2022

 


छत्तीसगढ़ की जनता कॉन्ग्रेस सरकार से छुटकारा चाहती है हजारों कार्यकर्ताओं के भाजपा शामिल होने पर बोले अरूण साव

रायपुर।

भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पूर्व दिग्गज नेताओं के साथ विभिन्न क्षेत्रों से हजारों लोगो ने भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस कड़ी में 2000 से 2003 तक जिला पंचायत सदस्य रायगढ़ 2003 से 2008 तक सारंगढ़ विधानसभा से विधायक कुमारी कामदा जोल्हेे जो सतनामी समाज से ब्लॉक अध्यक्ष भी रही, अभिषेक शुक्ला जोकि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से संयुक्त महामंत्री सहित कई कांग्रेस के पदों पर कार्यरत रहे तथा जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के लिए अध्यक्ष रहे, श्री विजय अग्रवाल जोकि 2003 में रामगढ़ से विधायक रहे तथा प्रदेश संगठन मैं भी कई दायित्वों का निर्वहन करते रहे, श्री संपत अग्रवाल जोकि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रहे 2018 के चुनाव में निर्दलीय के रूप में रिकार्ड मत हासिल किए, श्री लखन लाल श्रीवास्तव मंडल अध्यक्ष जिला महामंत्री जिलाध्यक्ष व किसान मोर्चा के अनेक दायित्व पर रहे ,सभी हजारों हजार कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।
इस अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता अब कांग्रेस से छुटकारा चाहती है और हम सभी मिलकर प्रदेश की यहां अभिलाषा जरूर पूर्ण करेंगे।

नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल में सभी का स्वागत करते हुए यह कहा एक पंखुड़ी कमल की इस पंजे पर भारी होगी रात इनकी है तो क्या हुआ कल सुबह हमारी होगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के सहप्रभारी बिहार से विधायक व पूर्वमंत्री श्री नितिन नवीन ने कहा की मुख्यमंत्री जो भेट मुलाकात कर रहे हैं वह भेट मुलाकात नहीं हेट मुलाकात है वह सदैव जिनसे मिलते हैं उन्हें अपमानित करते हैं
डॉटते है प्रदेश की जनता उनका असली रूप देख चुकी है अब उनकी विदाई तय है भारतीय जनता पार्टी में शामिल सभी कार्यकर्ताओं का उन्होंने हार्दिक अभिनंदन किया।

सभी को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि आप भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं बल्कि एक परिवार का हिस्सा बनें हैं इस प्रदेश में एक ही नारा चल रहा है कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा लबरा कौन भूपेश बघेल भूपेश बघेल।
यह सरकार झूठ की बुनियाद पर खड़ी है जिसे हम सभी मिलकर जल्दी उखाड़ फेंकेंगे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता धरम लाल कौशिक श्री गौरी शंकर अग्रवाल श्री विष्णु देव साय,विक्रम उसेंडी ,सांसद संतोष पांडे, महामंत्री केदार कश्यप, विजय शर्मा, ओपी चौधरी, भूपेंद्र सवन्नी, विधायक सौरभ सिंह शामिल रहे।

Post navigation

Previous भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष पांच दिनों तक बस्तर संभाग का प्रवास पर रहेंगे
Next नितिन नवीन और भाजपा बयानबाजी करने के बजाय माफी मांगे – मोहन मरकाम

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.