Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • नवोदय विद्यालय कबीरधाम में चल रहा बेटियों के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नवोदय विद्यालय कबीरधाम में चल रहा बेटियों के लिए विज्ञान ज्योति कार्यक्रम

Abhinesh Pandey March 13, 2023

 *कक्षा 12वी की 50 बालिकाओं को केंद्रीय सरकार दे रही 12000 रुपए छात्रवृति, 8000 रुपए की पुस्तकें, एलन कोटा के नोट्स और मुफ्त कोचिंग*

कवर्धा।

जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय को भारत सरकार के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग द्वारा संचालित विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के लिए चुना गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ‘ स्टेम’ एजुकेशन में देश की बालिकाओं को सुविधा देकर उन्हें विज्ञान,टेक्नोलॉजी,इंजीनियरिंग और मैथ्स के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है।

जवाहर नवोदय विद्यालय कबीरधाम और शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उडियाकला की कुल पचास बालिकाओं को विज्ञान ज्योति स्कोल्सर के लिए चुना गया था। सभी बालिकाओं को 12000 रुपए छात्रवृति दी जा रही है। नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लगभग 8000 रुपए की गुणात्मक पुस्तकें दी जा रही है। नवोदय विद्यालय समिति के एलन कोटा कोचिंग से विशेष अनुबंध के तहत कक्षा १२ वी की बालिकाओं को साल भर नीट की कोचिंग और नोट्स भी प्रदान किए गए।

इस कार्यक्रम के तहत सभी 50 बालिकाओं को साइंस सेण्टर रायपुर भ्रमण पर ले जाया गया था। साथ ही देश के नामी वैज्ञानिक , प्रोफेसर , कौंसलर से बालिकाओं की सीधे वार्तालाप करवाकर उनका मार्गदर्शन किया जा रहा है।

कक्षा दसवीं की ५० बालिकाओं को भी विज्ञान ज्योति कार्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। इन्हे भी वर्ष भर विज्ञान ,तकनिकी और गणित के अनेकों राष्ट्रिय विशषज्ञों द्वारा सीधे ट्रेनिंग दी गयी। विज्ञान जोति द्वारा मुफ्त में प्रदान साइंस किट के द्वारा खेल खेल में इन बालिकाओं को विज्ञानं के कई कांसेप्ट समझाए गए।

रोल मॉडल टॉक के तहत छिंदवाड़ा की आईएएस अफसर श्री मति शीतला पटले, IIT पटना के असोसिएट प्रोफेसर डॉ अमित वर्मा , एनआईटी राउरकेला के अस्सिटेंट प्रोफेसर डॉ सिद्धार्थ देशमुख का कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा। आईआईएएसईआर तिरुअंतपुरम के स्कॉलर प्रेमानंद कृशे द्वारा बालिकाओं को अनुसन्धान के क्षेत्र में जाने के लिए बहुत ही सारगर्भित सेशन दिया गया। आगामी दिनों में अटल टिंकरिंग एक्टिविटी के तहत विज्ञान के कई उपकरणों की लाइव जानकारी का सेशन आयोजित किया जा रहा है। बालिकाओं को छत्तीसगढ़ के एकमात्र फिशरीज कॉलेज में व्यावसायिक कोर्स की जानकारी देने के लिए उन्हें जल्द ही ले जाया जाएगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय ले प्राचार्य श्री प्रभाकर झा, वाईस प्रिंसिपल श्री श्रीवास्तव और विज्ञान ज्योति कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर श्री संतोष कुमार बिसेन ने बताया कि यह प्रोग्राम आगे भी जारी रहेगा और इससे कई बालिकाओं को निर्णायक लाभ मिलेगा।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ सरकार के बजट से ये साबित हो गया की “भुपेश है तो भरोसा है”- अजय कुमार यादव
Next मैट्स यूनिवर्सिटी में ‘‘मनोचिकित्सि परामर्श केन्द्र” (ओ.पी.डी.) का शुभारंभ

Related Stories

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • इंस्पायर अवार्ड योजना से बच्चों में नवाचार और वैज्ञानिक सोच को मिल रहा प्रोत्साहन – शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

You may have missed

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

October 10, 2026
सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत

October 10, 2026
सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा, समर्पण और जिजीविषा की मिसाल

October 10, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘परिचय 2026’ के माध्यम से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

October 10, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.