Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दोपहिया में चार सवारी चलने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने काटा ₹7500 का चालान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दोपहिया में चार सवारी चलने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस ने काटा ₹7500 का चालान

Abhinesh Pandey July 26, 2022

 

*नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 20 वाहन चालको पर पुलिस की कार्यवाही, माननीय न्यायालय द्वारा लगाया गया ₹200000 तक जुर्माना*

रायपुर 26 जुलाई 2022,

यातायात पुलिस रायपुर द्वारा जारी व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार फोटोग्राफ्स एवं वीडियो फुटेज के माध्यम से शिकायते प्राप्त हो रहा है जिसके आधार पर यातायात पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाकर दंडित किया जा रहा है। इसी क्रम में *दिनांक 23 एवं 24 जुलाई* को दोपहिया में चार सवारी चलने का 2 फुटेज प्राप्त हुआ जिसमें *1 दोपहिया में चार लड़कियां तथा दूसरे फुटेज में दोपहिया में चार लड़के लापरवाही पूर्वक रिंग रोड में वाहन चलाते दिख रहे हैं* जिस पर यातायात पुलिस रायपुर के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा तत्काल संज्ञान में लेते हुए वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर वाहन स्वामी को नोटिस जारी कर कार्यालय तलब किया गया एवं दोनों उल्लंघनकर्ता वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत ₹7500 का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया।

बता दें कि *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला रायपुर श्री प्रशांत अग्रवाल* द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम सुरक्षित बनाने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण हेतु लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों पर सख्त वैधानिक कार्यवाही हेतु व्हाट्सएप कंप्लेंट नंबर *94791 91234* जारी किया गया है जिसके माध्यम से आम नागरिकों द्वारा यातायात उल्लंघन करने वालों का वीडियो फुटेज एवं फोटोग्राफ सहित शिकायत किए जाने हेतु जारी किया गया है जिसमें अब तक हजारों की संख्या में शिकायतें प्राप्त हुई है उक्त शिकायतों पर यातायात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उलंघन कर्ता के विरुद्ध भारी भरकम जुर्माना लगाकर दंडित किया जा रहा है।

*नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस कि लगातार विशेष अभियान कार्यवाही जारी :-* शहर के भीतर नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस की विशेष आभियान कार्यवाही लगातार जारी है, *शनिवार एवं रविवार को रात्रि 12:00 से 3:00 तक* शहर के वीआईपी मार्ग एवं तेलीबांधा थाना क्षेत्र में विशेष अभियान कार्यवाही के तहत 20 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया जहां माननीय न्यायालय द्वारा ₹10000-10000 का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया। *इस प्रकार 20 नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध ₹200000 का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है*।

बता दें कि यातायात पुलिस रायपुर द्वारा प्रत्येक वीकेंड में शनिवार एवं रविवार को शहर के अलग- अलग चौक चौराहों एवं मार्गों पर बेरिकेटिंग कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष अभियान कारवाही किया जा रहा है जिसके तहत नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जाता है।
बता दें कि अब तक पिछले 06 माह में 180 से अधिक नशेड़ी वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए प्रकरण माननीय न्यायालय भेजा गया है जिसमें माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक उल्लंघन करता नशेड़ी वाहन चालक के विरुद्ध ₹10000 का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया।

Post navigation

Previous 10 रेल कर्मियों को संरक्षा पुरस्‍कार
Next होटल हयात में देह व्यापार में संलिप्त एक अन्य महिला दलाल गिरफ्तार

Related Stories

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026

Recent Posts

  • न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार कौशल बढ़ाने पर कार्यशाला

You may have missed

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि

April 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.