Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • दिल के गंभीर रोग से ग्रसित शिशु का सफल इलाज
  • छत्तीसगढ़

दिल के गंभीर रोग से ग्रसित शिशु का सफल इलाज

Abhinesh Pandey June 17, 2022

 

·        एवी कैनाल दोष (जन्म से हृदय रोग) से ग्रसित शिशु को मिला नया जीवन।

·        एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर में बच्चे का इलाज हुआ।

·        दिल में होने वाला यह गंभीर रोग हर 10, 000 नवजात शिशुओं में से हर 2 शिशु में होता है।

रायपुर। एवी कैनाल डेफेक्ट (जन्म से हृदय रोग) से ग्रसित एक शिशु को एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर में कार्डियक केयर टीम के द्वारा नया जीवन दिया गया। एवी कैनाल दोष छोटे बच्चों में जन्म के समय से ही होने वाला एक हृदय रोग है जो असामान्य एवी वाल्व, दिल की अनियमित धड़कन और वेंट्रिकल सेप्टल दोष जुड़ा होता है। यह रोग बहुत कम बच्चों में होता है, लगभग हर 10,000 नवजात शिशुओं में से 2 शिशु में यह रोग होता है। अनबैलेन्स्ड  एवी कैनाल डेफेक्ट अक्सर डाउन सिंड्रोम से जुडा होता है। जब यह विकार हृदय के किसी वेंट्रिक्ल के अविकसित होने के साथ हो, तो यह अनबैलेन्स्ड  एवी कैनाल डेफेक्ट होता है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

टीएपीवीसी एक और दुर्लभ विकार है जिसमें ऑक्सीजन युक्त रक्त औऱ ऑक्सीजन रहित रक्त एक साथ हृदय में प्रवेश करता है। एक सामान्य हृदय में, ऊपरी बाएँ कक्ष को ऑक्सीजन युक्त (शुद्ध) रक्त मिलता है और ऊपर का दायाँ कक्ष ऑक्सीजन रहित (अशुद्ध) रक्त प्राप्त करता है। लेकिन टीएपीवीसी शुद्ध रक्त हृदय में उसी कक्ष में प्रवेश करता है जहाँ अशुद्ध रक्त प्रवेश करता है। इन दोनों दोषों वाले बच्चे में अगर एवी कैनाल दोष को ठीक करने के लिए हृदय का इलाज किया जाए, फिर भी हृदय को टीएपीवीसी के कारण अशुद्ध रक्त प्राप्त होता है और इसी कारण इसका इलाज कर पाना बहुत की कठिन और दुर्लभ है और इसी दुर्लभ कार्य को बड़ी ही सावधानी पूर्वक एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर में कार्डियक केयर टीम मिलकर सफल बनाया और इस गंभीर रोग से ग्रसित शिशु को नया जीवन मिल पाया।

एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर में इलाज करवा रहे बच्चे को गंभीर सायनोसिस (शरीर का नीलापन) के साथ केवल 50% ऑक्सीजन सैच्युरेशन था। ऐसे में टीएपीवीसी (टोटल एनोमलस पल्मोनरी वेनस कनेक्शन) के साथ असंतुलित एवी कैनाल डेफेक्ट और साथ में सायनोसिस जैसी समस्याएँ शुरुआत में संदेह की स्थिति पैदा कर रही थी क्योंकि दुनियाभर में ऐसे मामलों के सफलतापूर्वक इलाज कुछ ही हुए हैं। डॉ. पी. के. हरिकुमार (सीनियर कंसल्टेंट-कार्डिएक सर्जरी, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर) के नेतृत्व में हृदय रोग विशेषज्ञों की टीम ने इस मुश्किल सर्जरी को सफल बनाया और बच्चे को 90% से अधिक ऑक्सीजन के साथ डिस्चार्ज किया गया।

डॉ. पी. के. हरिकुमार (सीनियर कंसल्टेंट-कार्डिएक सर्जरी, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, लालपुर, रायपुर) ने बताया कि, “इस तरह के जटिल मामले के इलाज के लिए एक अत्यधिक विशिष्ट और उन्नत कार्डियक केयर टीम की आवश्यकता थी जिसे एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर के व्यापक कार्डियक टीम ने सफल बनाया।“

इस टीम में-डॉ सुमंत शेखर पाढ़ी (वरिष्ठ सलाहकार-कार्डियोलॉजी), डॉ किंजल बख्शी (सलाहकार-पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी), डॉ. अरुण अंडप्पन (सीनियर कार्डिएक एनेस्थेटिस्ट), डॉ.राकेश चंद (एचओडी और सीनियर कार्डियक एनेस्थेटिस्ट), डॉ धर्मेश लाड (कार्डियक इंटेनसीविस्ट) और डॉ. तेज कुमार, (कार्डियक सर्जन), जैसे विशेषज्ञ शामिल रहे।

श्री नवीन शर्मा (फैसिलिटी डॉयरेक्टर, एनएच एमएमआई नारायणा सुपरस्पेशलिटी अस्पताल, रायपुर) ने कहा, “ये सर्जरी एक दुर्लभ सर्जरी है, जिसे हमारे कार्डियोलोजी टीम ने सफलता पूर्वक पूर्ण किया है।”

 

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं : मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू
Next जयसवाल निको इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड में  “टेलीमेडिसीन सेंटर” का शुभारंभ

Related Stories

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति के पाठ पढ़ेंगे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी

You may have missed

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने रंगमंच निर्माण के लिए किया भूमिपूजन 

August 24, 2026
गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गौवंश की सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, कागजी खानापूर्ति छोड़ जमीन पर काम करें अधिकारी” — मीनल चौबे

August 24, 2026
निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निधन समाचार : श्रीमती उगमदेवी पगारिया का आकस्मिक निधन

August 24, 2026
पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम मोदी 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ के माध्यम से देशभर के 8 लाख युवाओं को करेंगे संबोधित

August 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.