Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • तखतपुर की चिंकी को आस्ट्रेलिया की एतलासिया कंपनी ने दिया 57 लाख सालाना पैकेज
  • छत्तीसगढ़

तखतपुर की चिंकी को आस्ट्रेलिया की एतलासिया कंपनी ने दिया 57 लाख सालाना पैकेज

Abhinesh Pandey January 23, 2022

अनन्या को माइक्रोसाफ्ट व शिवम को फार्मइजी कंपनी ने भी 21-21 लाख सालाना पैकेज दिया

रायपुर।  इंटरनेशनल इंस्टिट्यूट आफ इनफारमेशन टेक्नोलाजी नया रायपुर (आईआईआईटी) में बीटेक और एमटेक के छात्रों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया जिसमें बिलासपुर जिले के तखतपुर की रहने वाली चिंकी करदा को आस्ट्रेलिया की एतलासिया कंपनी ने 57 लाख रुपये सालाना पैकेज का आफर दिया है। वहीं अनन्या सक्सेना को माइक्रोसाफ्ट व शिवम उपाध्याय को फार्मइजी कंपनी ने 21-21 लाख रुपये सालाना पैकेज पर चयन हुआ है। तीनों ने यहां अपनी नौकरी करने का ऑफर को स्वीकार कर लिया है।
आईआईआईटी नया रायपुर प्लेसमेंट कार्यालय के प्रभारी डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष 25 फीसद बैच के लिए औसत वेतन 20.67 लाख प्रति वर्ष जबकि 50 फीसद बैच के लिए औसत वेतन 18.19 लाख प्रति वर्ष गया है। इस साल विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि साफ्टवेयर डेवलपमेंट, डेटा एनालिस्ट, कंसल्टैंट, बिजऩेस एनालिस्ट और अन्य क्षेत्रों में जाब की पेशकश की गई है। इसी के तहत पिछले दिनों आईआईआईटी नया रायपुर में बीटेक और एमटेक के छात्रों के लिए प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया जिनमें बीटेक की छात्रा चिंकी करदा को आस्ट्रेलिया की एतलासिया कंपनी ने 57 लाख रुपये सालाना पैकेज का ऑफर पेश किया जिसे चिंकी ने सहज ही स्वीकार कर लिया। इस चयन से चिंकी बहुत खुश है क्योंकि उन्होंने जो पढ़ाई की उसका फल उसे आज मिल गया। चिंकी बताती है कि वह कम्प्यूटर सांइस की छात्रा हैं और शुरू से ही उसका कम्प्यूटर व प्रोग्रामिंग के क्षेत्र में रहा और इतने बड़ी कंपनी से उनके लिए ऑफर आएगा वह इसके बारे में सोंची भी नहीं थी। इसी तरह अनन्या सक्सेना का माइक्रोसाफ्ट व शिवम उपाध्याय का चयन फार्मइजी कंपनी में 21-21 लाख रुपये सालाना पैकेज पर हुआ।

Post navigation

Previous वन्य प्राणियों तक की सुरक्षा करने में नाकारा प्रदेश सरकार अपने ही आदेश का पालन तक नहीं करा पा रही : भाजपा
Next आज़ादी के हीरक जयंती वर्ष पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित पत्रिका “द बैरिस्टर“ के प्रकाशन हेतु, प्रकाशन मंडल का गठन

Related Stories

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026

Recent Posts

  • ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ट्रक एक्सपो में TATA LPT-4932.T एवं Azura-1918 का भव्य लॉन्च

May 25, 2026
जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जनगणना में कागजी आंकड़ों के लिए ‘सत्य’ की हत्या बर्दाश्त नहीं: शिक्षकों को मोहरा बनाना बंद करे प्रशासन – मनोज सिंह ठाकुर

May 25, 2026
ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.