Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • डब्ल्यू.आर.एस. दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर, 102 फीट का रावण का पुतला बनना शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

डब्ल्यू.आर.एस. दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर, 102 फीट का रावण का पुतला बनना शुरू

Abhinesh Pandey September 19, 2022

 

इस बार 102 फीट के रावण, 70-70 फीट के मेघनाथ, कुंभकरण का होगा दहन

00 कलेक्टर, विधायक, महापौर ने लिया जायजा

00 धारावाहिक रामायण के राम-सीता भी शामिल होंगे, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

रायपुर। रायपुर के प्रसिद्ध डब्ल्यू. आर. एस. दशहरा उत्सव में इस बार एक सौ फीट से अधिक ऊंचे रावण और लगभग 70-70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलेंगे। डब्ल्यू. आर. एस मैदान पर दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर है। यहां बड़े-बड़े बांसों से रावण का पुतला भी बनना शुरू हो गया है। आज दोपहर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक श्री कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर और दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ डब्ल्यू.आर.एस. मैदान पर विजयदशमी के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी इस दौरान साथ रहे।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पर रावण का पुतला बनना शुरू हो गया हैं। बड़े-बडें़ बांसो को नारियल की गीली रस्सी से बॉधकर भव्य पुतला खड़ा करने के काम में 15 से अधिक कारीगर लगें हैं। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुतले बनने के लिए पश्चिम बंगाल के खडग़पुर के कारीगरों की मदद ली जा रही है। बांस की उपयुक्त कटाई, छटाई और पतली-लम्बी खपच्चियां बनाने के काम में गंडई से आए बांस कला में पारंगत कंडरा समाज के लगभग 10 कारीगर लगें है। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने अगले 2-3 दिनों में तीनों पुतलों के ढ़ांचे पूरे हो जाने की उम्मीद जताई है। इसके बाद ढ़ांचो को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के अनूरूप सजाने का काम शुरू होगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम होंगे।

राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पर पिछले 52 वर्षों से लगातार ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की उम्मीद है। डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष दशहरा उत्सव में प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्री अरुण गोविल एवं अभिनेत्री श्रीमति दीपिका चिखलिया भी शामिल होंगी। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में शहरवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।

Post navigation

Previous पेंशनबाड़ा दुर्गा मन्दिर मार्ग में नगर निगम शीघ्र नवीन सीसी रोड बनाएगा, सभापति प्रमोद दुबे ने वरिष्ठ नागरिकों एवं महिलाओं से करवाया भूमिपूजन
Next धर्मजीत ने कहा उनकी हत्या हो सकती है,पत्नी से अमित जोगी ने किया दुर्व्यव्हार

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.