Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • जीएसटी को सुविधाजनक बनाने वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने डीलरों से मांगे सुझाव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जीएसटी को सुविधाजनक बनाने वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने डीलरों से मांगे सुझाव

Abhinesh Pandey July 4, 2023

चार्टर्ड एकांउटेंट्स, औद्योगिक व व्यापारी संगठनों तथा जीएसटी बार एशोसिएशन ने रखे अपने सुझाव

रायपुर. 4 जुलाई 2023

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

वाणिज्यिक कर मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव ने जीएसटी को व्यापारियों व व्यावसाईयों के लिए सरल और सुविधाजनक बनाने उनसे सुझाव मांगे। उन्होंने आज रायपुर के नवीन विश्राम भवन में चार्टर्ड एकांउटेंट्स, औद्योगिक व व्यापारी संगठनों तथा विभिन्न शहरों के जीएसटी बार एशोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में जीएसटी के प्रावधानों एवं इनके क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। श्री सिंहदेव ने जीएसटी से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रतिनिधियों से सुझाव मांगे। उन्होंने इन सुझावों को जीएसटी परिषद की आगामी बैठक में रखने का आश्वासन दिया। वाणिज्यिक कर विभाग के सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, आयुक्त श्री रितेश अग्रवाल, विशेष आयुक्त श्री टी.एल. ध्रुव एवं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे।

वाणिज्यिक कर मंत्री श्री सिंहदेव ने बैठक में कहा कि राज्य के हित में हम सभी को काम करना है। राज्य शासन जीएसटी में सुधार के साथ ही ‘इज ऑफ डुइंग बिजनेस’ (Ease of Doing Business) को मजबूत करने की लगातार कोशिश कर रही है। जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने और इसके प्रावधानों को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए आप लोगों से सुझाव आमंत्रित हैं। करदाताओं की दिक्कतें कम की जा सके, इसके लिए वे आज प्राप्त सुझावों को जीएसटी काउंसिल की बैठक में रखेंगे।

श्री सिंहदेव ने चर्चा में शामिल होने और सुझाव देने के लिए विभिन्न संगठनों को धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री अमर पारवानी, रायपुर लघु वनोपज व्यापारी कल्याण संघ के अध्यक्ष श्री मुकेश ढोलकिया और उरला इंडस्ट्रियल एशोसिएशन के अध्यक्ष श्री अश्विन गर्ग सहित छत्तीसगढ़ बार एशोसिएशन, छत्तीसगढ़ माइनर मिनरल्स एशोसिएशन, टैक्स बार एशोसिएशन तथा विभिन्न शहरों के जीएसटी बार एशोसिएशन के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए।

Post navigation

Previous पर्यवेक्षकों के 440 रिक्त पदों पर होगी भर्ती
Next राशनकार्ड के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी अब 31 जुलाई तक

Related Stories

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • ओरछा के ‘सेवा संकल्प शिविर’ में उमड़े ग्रामीण

You may have missed

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा ने किया नमन

October 2, 2026
सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

October 2, 2026
सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सीएम साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से की सौजन्य मुलाकात

October 2, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहतराई खेल अकादमी के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सम्मान, बढ़ाया हौसला

October 2, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.