Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं : मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं : मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

Abhinesh Pandey June 13, 2022

 

*इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रथम वार्षिक समारोह का आयोजन*

*9 से 24 जुलाई तक पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में होगा विशेष आयोजन*

*फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रीजना को मिला 75 हजार रुपये प्रतिमाह का पैकेज*

*रायपुर, 13 जून 2022/* छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लगातार अभिनव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और पर्यटन के साथ स्थानीय खान-पान को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तो प्रदेश के बड़े होटलों में भी छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को मेनू में शामिल किया जा रहा है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए होटल इंडस्ट्री में अपार संभावनाएं बन रही हैं। प्रदेश के गृह एवं पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज यह बातें नवा रायपुर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रथम वार्षिक समारोह के अवसर पर कहीं। समारोह में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू, पर्यटन विभाग के सचिव व संस्थान के चेयरमैन श्री अन्बलगन पी., छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री अनिल कुमार साहू बतौर अतिथि मौजूद थे।

इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के प्रथम वार्षिक समारोह के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अब कई बड़े होटल्स आ रहे हैं। यहां उन्हें मानव संसाधन की जरूरत होती है। साथ ही छत्तीसगढ़ी व्यंजन को भी जिस तरह से प्रोत्साहन मिल रहा है तो स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और भी बढ़ रहे हैं। वहीं इस मौके पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव ने कहा कि, जिस तरह से यहां पढ़ रहे विद्यार्थियों को होटल इंडस्ट्री में प्लेसमेंट मिल रहा है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि भविष्य में छत्तीसगढ़ के इस इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में दाखिले के लिए होड़ मचेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पेशेवर के रूप में आपको अपने क्षेत्र में हर बारीकी की जानकारी होनी चाहिए, जिससे आप अपनी अलग जगह और पहचान बना पाएंगे। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती चित्ररेखा साहू ने कहा कि, आप संस्थान से जो सीखकर जा रहे हैं, उसे पूरी तरह से अमल में लाएं जिससे आप अपना प्रभाव छोड़ सकें। उन्होंने संस्थान के सभी विद्यार्थियों को बधाई व शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने बताया कि भविष्य में अंतराष्ट्रीय स्तर के मानकों के अनुसार विद्यार्थियों को पेशेवर रूप से तैयार करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरतों के अनुसार भविष्य में अधोसंरचना विकास पर काम किया जाएगा। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि संस्थान को जल्द ही स्थायी मान्यता मिल जाएगी। इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्राचार्य श्रीमती रेखा शुक्ला ने प्रतिवेदन पढ़ा और संस्थान की उपलब्धि को बताया। समारोह के दौरान संस्थान की वार्षिक स्मारिका “सुकवा” का भी विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। वहीं विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं संस्थान में वर्षभर हुए विभिन्न गतिविधियों के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

*पर्यटन मंडल की ओर से विद्यार्थियों को मिलेगा मौका :*
कार्यक्रम के दौरान पर्यटन मंत्री श्री साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से आगामी 9 से 24 जुलाई तक छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल द्वारा राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विशेष आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट में स्वागत, सत्कार और खान-पान के काम को संभालने के लिए इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रायपुर के विद्यार्थियों को अवसर दिया जाएगा। यह मौका विद्यार्थियों को पेशेवर बनने के लिए एक अलग अनुभव होगा।

*मंच से मिला प्लेसमेंट :*

समारोह के दौरान रायगढ़ से संस्थान में पढ़ने आयी फर्स्ट ईयर की छात्रा श्रीजना परिहार को स्टूडेंट ऑफ द ईयर घोषित किया गया। समारोह के दौरान भी श्रीजना के पेशेवर अंदाज को देखते हुए पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने मंच से ही श्रीजना को प्लेसमेंट ऑफर किया। उन्होंने श्रीजना को 75 हजार रुपये प्रतिमाह के पैकेज पर कान्हा नेशनल पार्क स्थित थ्री स्टार होटल में अपाइंट करने की घोषणा की।

Post navigation

Previous रायपुर में ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Next दिल के गंभीर रोग से ग्रसित शिशु का सफल इलाज

Related Stories

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

You may have missed

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.