Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनना चाहते थे धर्मजीत चाचा – अमित जोगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनना चाहते थे धर्मजीत चाचा – अमित जोगी

Abhinesh Pandey September 19, 2022

रायपुर। चाचा-भतीजे का सियासी आरोप प्रत्यारोप एक दूसरे का पोल खोल अभियान की तरह चल रहा है। निष्कासित विधायक धर्मजीत सिंह के आरोपों का जवाब देते हुए अब अमित जोगी ने काफी संयमित भाषा के साथ एक बयान जारी किया है जिसमें उन्होने अपने को संस्कारित बताया है और धर्मजीत चाचा को कहा कि वे छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनना चाहते थे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया इसलिए बौखलाकर उल्टा – पुल्टा आरोप लगा रहे हैं।

अमित जोगी ने अपने बयान में क्या कहा…

आदरणीय श्री ठाकुर धर्मजीत सिंह जी मेरे लिए सदैव आत्मीय और सम्मानीय थे, हैं और रहेंगे। मेरे संस्कार मुझे यह अनुमति नही देते कि मैं अपने वरिष्ठजनों विशेषकर वो जो मेरे पिता की राजनीतिक छाया में पले बढ़े, उनकी किसी भी बात पर उनके विरुद्ध कुछ कहूँ। माननीय अजीत जोगी ने छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़े वर्गों तथा समाज के गरीब और दबे कुचले लोगों के उत्थान के लिये जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) का गठन किया था। लेकिन पार्टी के अस्तित्व को मिटाने और छत्तीसगढ़ की अस्मिता को कुचलने के लिए जो षड्यंत्र रचा गया, उसको देखते हुए पार्टी के पास आदरणीय ठाकुर धरमजीत सिंह जी पर कार्यवाही करने के अलावा कोई विकल्प नही बचा था। दुख केवल इस बात का है कि आदरणीय धरमजीत चाचा को क्षेत्रीय स्वाभिमान छोड़कर, छत्तीसगढ़ का एकनाथ शिंदे बनना ज्यादा रास आया। रही बात मेरे विरुद्ध अनाप-शनाप बातें करने की तो मैं केवल इतना ही कहूँगा कि ये बातें आदरणीय ठाकुर धरमजीत सिंह जी नही बल्कि उनके अंदर का एकनाथ शिंदे बोल रहा है।

Post navigation

Previous जोगी कांग्रेस से बलौदा बाजार विधायक प्रमोद शर्मा ने कहा कि मैं धर्मजीत के साथ, मुझे भी पार्टी से निकालो
Next संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने ग्राम पंचायत आड़ावाल को दी लाखों की सौगात

Related Stories

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026

Recent Posts

  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • सतपाल जैन बने तेरापंथ सभा रायपुर अध्यक्ष 

You may have missed

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

June 22, 2026
रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रावघाट से पहली बार रेल यात्रा कर लौटे भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवन्त जैन ने कहा— यह बस्तर के विकास का नया स्वर्णिम अध्याय

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.