Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • क्रांतिकारी और युग परिवर्तनकारी नींव रखी है मोदी जी ने : राजनाथ सिंह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रांतिकारी और युग परिवर्तनकारी नींव रखी है मोदी जी ने : राजनाथ सिंह

Abhinesh Pandey July 1, 2023

 

लंबे समय तक हुकूमत में रही कांग्रेस ने आदिवासियों की कोई फिक्र नहीं की।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार का सहयोग मिलता तो सफाया हो गया होता नक्सलवाद का।*

*भारत को किसी ने आंख दिखाई तो हम उस पार भी जाकर करारा जवाब देंगे।*

रायपुर/कांकेर। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अपने नौ वर्षों के कार्यकाल में क्रांतिकारी, युगांतरकारी परिवर्तन की नींव रखी है। आज पूरी दुनिया गौर से सुनती है कि भारत क्या बोल रहा है? श्री सिंह शनिवार को कांकेर में भारतीय जनता पार्टी के महासम्पर्क अभियान के सिलसिले में आयोजित महती जनसभा को संबोधत कर रहे थे।
रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन किया। यह पहली बार हुआ कि आदिवासियों के कल्याण की चिंता करके अलग राज्य बनाए गए जबकि लंबे समय तक हुकूमत में रही कांग्रेस ने आदिवासियों की कोई फिक्र नहीं की। दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, गरीबों, किसानों के हितों के लिए वही प्रतिबद्धता आज प्रधानमंत्री श्री मोदी में दिखाई दे रही है। एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति के पद तक पहुंचाने का करिश्मा भी श्री मोदी ने ही कर दिखाया है। श्री सिंह ने कहा कि आदिवासियों के कल्याण के लिए मोदी जी ने 90 हजार करोड़ का अलग से बजट प्रावधान तक किया है। देश के स्वाधीनता समर से लेकर कला-संस्कृति व समाजजीवन में उल्लेखनीय योगदान के लिए आदिवासी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया है और आदिवासी समाज की गौरव-गाथा सारी दुनिया को बताई जा रही है। इससे पहले यह काम नहीं हुआ क्योंकि कांग्रेस के सत्ताधीश आत्मकेंद्रित राजनीति में ध्यान रखे हुए थे।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, घर-घर शौचालय, गरीबों को नि:शुल्क अनाज और करोना वैक्सीन जैसी उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा कि मोदी सरकार के ये 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साल हैं। उन्होंने कहा कि डेढ़ सौ से ज्यादा फसलों व वनोपजों को न्यूनतम समर्थन मूल्य के दायरे में लाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसानों के जीवन स्तर को उठाने का काम किया। बस्तर में रेल सुविधाओं के विस्तार का काम चल रहा है। केंद्र सरकार ने देशभर में वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) पर सख्ती से काबू पाया है और अब कुछेक जिलों में ही नक्सली वारदातें जारी हैं। यदि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने अपेक्षित सहयोग किया होता तो यहां भी नक्सलवाद का सफाया हो जाता। श्री सिंह ने छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को अवैध बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस पर रोक लगाए और इस काम में जिस सहयोग की आवश्यकता होगी, केंद्र सरकार वह सहयोग करेगी। श्री सिंह ने राज्य गठन के दौरान कांग्रेस शासनकाल की चर्चा भी की और कहा कि 2003 के चुनावों में भाजपा की सरकार बनने के बाद छत्तीसगढ़ का समुचित विकास हुआ। भाजपा शासनकाल में छत्तीसगढ़ के विकास और कायाकल्प के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को श्रेय देते हुए श्री सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार जिन वादों के साथ सत्ता में आई, उससे मुकरकर प्रदेश को उल्टी दिशा में ले जा रही है, जबकि केन्द्र की सरकार ने राजनीतिक आधार पर प्रदेश सरकार के साथ कोई सौतेला बर्ताव नहीं किया, केंद्र की सरकार ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की दिल खोलकर मदद की।उन्होंने कहा मुझे खुशी है तेज तर्रार अरुण साव आपके अध्यक्ष है।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के कांग्रेस शासनकाल में केवल घोटाले-भ्रष्टाचार ही हुए हैं। राशन, शराब, चावल, गौठान, जमीन, कोयला आदि घोटालों का जिक्र करते हुए श्री सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता अब कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कांग्रेस यह जान चुकी है। अब उपमुख्यमंत्री पद का लालीपाप थमाकर वह प्रदेश को भ्रमित नहीं कर पाएगी। श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग की पूर्ववर्ती केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन आज केन्द्र सरकार पर कोई एक रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप तक नहीं लगा पाया है। भाजपा भ्रष्टाचार से कोई समझौता नहीं करती। श्री सिंह ने कहा कि कोरोना काल में भारत ने वैक्सीन बनाकर न केवल आत्मनिर्भरता का विश्वास पैदा किया, अपितु दुनिया के 120 देशों को भी हमने भारत से वैक्सीन मुहैया कराई। केंद्र सरकार ने गांव-गरीब-किसान, बेरोजगार, महिला सम्मान और झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे इंसानों के लिए काम किया, जो कांग्रेस ने नहीं किया।

रक्षा मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है। धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम मंदिर निर्माण की चर्चा करते हुए श्री सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत आज एक ताकतवर देश के रूप में स्थापित हुआ। यह नया भारत है, यह कमजोर नहीं है। भारत को किसी ने आंख दिखाई तो हम इस पार से ही नहीं, उस पार भी जाकर करारा जवाब देंगे। उरी और पुलवामा के बाद हुई सर्जिकल व एयर स्ट्राइक की चर्चा भी श्री सिंह ने की। श्री सिंह ने रूस-यूक्रेन युद्ध की विभीषिका के बीच यूक्रेन में पढ़ रहे 27 हजार भारतीय छात्रों की सकुशल वापसी को बड़ी उपलब्धि बताया और कहा कि विश्व मंच पर आज भारत को जो सम्मान मिल रहा है, वह पूरे देश का सम्मान है। श्री सिंह ने अपने संबोधन के अंत में छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने और केन्द्र में श्री मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दिलाया और कहा कि छत्तीसगढ़ का यह संदेश वे प्रधानमंत्री श्री मोदी तक पहुंचाएंगे।
कांकेर के धरती से अपने स्वागत उद्बोधन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हम सबके लिए गर्व की बात है कि जब समूची दुनिया में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हिंदुस्तान आज परचम लहरा रहा है, जब दुनिया फिर से भारत की तरफ हर समस्या के समाधान के लिए टकटकी लगाए देख रही है, विश्व के किसी भी कोने में कोई भी संकट होने पर जब आज सभी राष्ट्र प्रमुखों की निगाहें भारत की तरफ ही उम्मीद भारी दृष्टि से देखती है, ऐसे में हमारे पास यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी हैं, जिन्होंने आज भारत के रक्षा क्षेत्र का चेहरा ही बदल दिया है। उन्होंने कहा कि राजनाथ जी का छत्तीसगढ़ से संबंध काफ़ी पुराना है। उन्होंने प्रदेश प्रभारी के रूप में 2003 में कांग्रेस को ऐसा परास्त किया था कि फिर पंद्रह वर्ष तक फिर कांग्रेस की हिम्मत नहीं हुई थी प्रदेश की तरफ आँख उठा कर देखने की भी, तब हमारे उस विजय के शिल्पकार तब के संगठन प्रभारी माननीय राजनाथ सिंह जी ही थे। श्री साव ने कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में ही जब वे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, तभी हमने 2014 में भ्रष्टाचारी कांग्रेस को ऐसा सबक़ सिखाया कि पिछले दो लोकसभा चुनाव से आपने केंद्र में उसे सत्ता में कौन कहे बल्कि मुख्य विपक्ष की हैसियत में भी नहीं रहने दिया है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्री साव ने कहा कि एक तरफ जहां मोदी जी के नेतृत्व में भारत लगातार उपलब्धियों का शिखर स्पर्श कर रहा है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने तानाशाही और छत्तीसगढ़ विरोधी रवैये से प्रदेश का बंटाधार कर दिया है। कांग्रेस ने सबसे काला दस्तावेज़ वह जारी किया था जिसे उसने ‘जन घोषणा पत्र का नाम दिया था। स्वतंत्र भारत के राजनीतिक इतिहास में इस तरह के ठगी का दस्तावेज दूसरा कोई नहीं है। इसी कांकेर में प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची में रहे एक ही परिवार के पांच सदस्यों की दुखद मौत की ज़िम्मेदार भूपेश सरकार है जिसने कहा कि क्योंकि आवास योजना में ‘पीएम’ शब्द जुड़ा हुआ है, इसलिए वह यहां 16 लाख आवास नहीं बनने देंगे।

भाजपाध्यक्ष अरुण साव ने कहा कांकेर की पावन धरा से राजनाथ सिंह जी को प्रदेश भाजपा के कार्यकर्तागण यह भरोसा दिलाना चाहते हैं कि हम सभी मिल कर कांग्रेस की इस सरकार को उखाड़ फेकने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे और 2023 के विधानसभा चुनाव में और 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः भाजपा का झंडा बुलंद करेंगे।
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिह ने प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल की उपलबिधयों की चर्चा की और कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में कांग्रेस शासनकाल में घोटालों-भ्रष्टाचार का सिलसिला चला हुआ है, अपराध बढ़ रहे हैं। डॉ. सिंह ने टीएस सिंहदेव की उपमुख्यमंत्री पद पर नियुक्ति पर कटाक्ष कर कहा कि कांग्रेस अब चाहे जितना जतन करे, प्रदेश की जनता ने परिवर्तन का संकल्प लेकर कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने का निश्चय कर लिया है। इसीलिए कांग्रेस अब सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कर रही है।
सभा के पूर्व राजनाथ सिंह प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पद्मश्री अजय मंडावी के निवास पहुंचकर उनसे भेंट की इसके पश्चात गुंडाधुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम को पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू, लता उसेंडी, अजजा आयोग के पूर्व अध्यक्ष देवलाल दुग्गा, सांसद संतोष पांडे, मोहन मंडावी ने भी संबोधित किया। मंच संचालन यशवंत जैन व बृजेश चौधरी ने किया, आभार प्रदर्शन कांकेर जिला अध्यक्ष सतीश लटिया ने किया।

भाजपा प्रदेश मंत्री केदार कश्यप, बस्तर संगठन प्रभारी सांसद संतोष पांडेय, कार्यक्रम के संयोजक शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन पवन महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत , सुमित्रा मारकोले, सेवक राम नेताम, भोजराज नाग, वीरेंद्र साहू, पिंकी शिवराज शाह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत मटियारा, महावीर सिंह राठौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष हलधर साहू, चेतराम अट्ठामी देवलाल दुग्गा कोंडागांव जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा, धमतरी जिलाध्यक्ष शशि पवार, बालोद जिलाध्यक्ष केसी पवार, जिला महामंत्री बृजेश चौहान, दिलीप जायसवाल विशेष तौर पर उपस्थित रहे ।

 

Post navigation

Previous रोटरी क्लब रायपुर ग्रेटर के द्वारा आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में दिए गए 70 इकाइयों के रक्तदान से थैलीसीमिया रोगियों को होगा लाभ
Next पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त होने पर 11 अधिकारी/कर्मचारियों को दी गई विदाई

Related Stories

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • बस्तर में पहली बार संभाग स्तरीय टाइगर प्रोटेक्शन कार्यशाला का आयोजन

You may have missed

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बस्तर में दिव्यांगजनों के पुनर्वास के लिए महाअभियान

October 3, 2026
वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

वरिष्ठजन समाज के सच्चे मार्गदर्शक, उनका सम्मान ही हमारा वास्तविक गौरव: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

October 3, 2026
योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

योजना से बदला जीवन: नौनिहाल छात्रवृत्ति बनी बिलाईगढ़ की बेटी की उम्मीद

October 3, 2026
छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 06 जिलों के 312 वैद्यों का किया गया प्रमाणीकरण; मार्च 2027 तक 1 हजार वैद्यों के प्रमाणीकरण का लक्ष्य

October 3, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.