Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2 रायपुर में सांसद सुनील सोनी का संवाद कार्यक्रम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केन्द्रीय विद्यालय क्र. 2 रायपुर में सांसद सुनील सोनी का संवाद कार्यक्रम

Abhinesh Pandey October 1, 2022

 

रायपुर | केन्द्रीय विद्यालय क्र 2 रायपुर में रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी का आज़ादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया | संवाद कार्यक्रम में सुनील सोनी मुख्य अतिथि एवं राजेश कुमार जनरल मैनेजर FCI तथा दिलीप कुमार मीणा क्षेत्रीय प्रबंधक भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे | सर्वप्रथम सभी अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया | ततपश्चात प्राचार्य द्वारा सांसद का , बी डी मानिकपुरी द्वारा राजेश कुमार का एवं आर के झा द्वारा दिलीप कुमार मीणा का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया | विद्यालय के छात्रों द्वारा संगीत शिक्षिका के मार्गदर्शन में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया | प्राचार्य श्री सुजित सक्सेना ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया | इस अवसर पर सांसद महोदय ने छात्रों द्वारा पूछे गए सवालों का उत्तर दिया | आपने अपने उदबोधन में कहा कि केन्द्रीय विद्यालय के सभी छात्र बहुत ही प्रतिभाशाली तथा अनुशासित हैं एवं शिक्षक गण कर्मठ तथा लगनशील हैं | छात्रों से कहा कि आप लोग भारत के गौरव शाली अतीत के बारे में पढ़े | अपने लक्ष्य को पाने के लिए शिक्षकों के मार्गदर्शन में मन लगाकर अध्ययन करें | भविष्य में आप लोग ही देश के कर्णधार होंगे | हम सबको प्रधानमंत्री माननीय मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाना है | छात्रों द्वारा मनोरम नृत्य का प्रदर्शन किया गया | छात्रों के लिए आयोजित चित्रकला, रंगोली एवं Meet With 75 प्रतियोगिता के विजेताओं को सांसद महोदय ने पुरस्कृत किया | चित्रकला में रुचिरा बावने प्रथम, रुचिर वरुडकर द्वितीय, आर्यन मनहर तृतीय रंगोली में पलक सोनकर एवं समीक्षा साहू प्रथम, वैश्रवी शर्मा एवं दीक्षा बघेल द्वितीय, ए श्रीनंदिता एवं प्रविधि नागवंशी तृतीय Meet With 75 में अंजली दुबे प्रथम, अपूर्वा चंद्राकर द्वितीय, अनुष्का महोबिया तृतीय स्थान प्राप्त किया | कार्यक्रम प्रमुख श्री संजय जोशी संयोजक श्री दान सिंह देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे | एन एस तोमर, संदीप फुलझेले तथा रवि देवांगन ने कार्यक्रम का संचालन किया | इस अवसर पर सभी शिक्षक, शिक्षिकाएँ एवं छात्र गण उपस्थित थे |

Post navigation

Previous मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया पहुंचे नगर पंचायत मंदिर हसौद, दुर्गा पंडाल में लिया माता का आशीर्वाद
Next बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में शास्त्रों के वैज्ञानिक संदर्भों पर हुई गम्भीर चर्चा

Related Stories

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • संस्कृति, सेवा और युवा शक्ति के माध्यम से विकसित भारत 2047 का संकल्प

You may have missed

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमर तालाब में किया वृक्षारोपण

October 24, 2026
दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

दशकों तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस बताये की उसने जनजातीय समाज के लिए क्या किया?

October 23, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

October 23, 2026
नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन

October 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.