Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • केंद्र की मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ की उपेक्षा और भेदभाव पर पर्दा डालने भाजपाइयों का राजनैतिक पाखंड बेशर्मी की पराकाष्ठा – सुरेंद्र वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

केंद्र की मोदी सरकार के छत्तीसगढ़ की उपेक्षा और भेदभाव पर पर्दा डालने भाजपाइयों का राजनैतिक पाखंड बेशर्मी की पराकाष्ठा – सुरेंद्र वर्मा

Abhinesh Pandey February 22, 2023

 

*पीएम आवास रोकने के गुनाहगार भाजपाई छत्तीसगढ़ की जनता से माफी मांगने के बजाय प्रदर्शन की नौटंकी कर रहे हैं*

 

*भूपेश सरकार ने पीएम आवास के स्वीकृति 98.34 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है, क्रियान्वयन और गुणवत्ता को लेकर राष्ट्रिय पुरस्कार मिले हैं*

 

रायपुर/22 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ में पीएम आवास को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि केंद्र की मोदी सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया और छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर पर्दा डालने के लिए प्रदर्शन की राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं भाजपाई। सर्वविदित है कि विधानसभा के विगत मानसून सत्र के दौरान 20 जुलाई 2022 को भारसाधक मंत्री के द्वारा छत्तीसगढ़ में पीएम आवास के संदर्भ में विगत 4 वर्षों के लिखित आंकड़े प्रस्तुत किए गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के सवाल के जवाब में वित्तीय वर्ष 2019-20, 20-21, 21-22 और 2022-23 में योजना के तहत आवासों की संदर्भ में लिखित जानकारी विधानसभा में दी गई थी। प्रधानमंत्री आवास के संदर्भ में दिए गए जवाब में यह बताया गया था कि वर्ष 2019-20 के वित्तीय वर्ष में पीएमएवाई ग्रामीण के तहत 151072 और वर्ष 2020-21 में 157815 घर स्वीकृत किए गए थे। वर्ष 2019-20 के लक्ष्य में से 72103 मकान पूरे हो चुके हैं जबकि 78969 अधूरे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत ही वर्ष 2019 से 2022 के 3 वित्तीय वर्षों के बीच शहरी क्षेत्रों के लिए कुल 101081 आवाज को मंजूरी दी गई थी जिनमें से 19594 आवास पूरे हो चुके थे जबकि 43304 आवास का निर्माण प्रगतिरत है। हकिकत यह है कि भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए स्वीकृत पीएम आवास के 98.34 प्रतिशत लक्ष्य को पूरा किया है, क्रियान्वयन और गुणवत्ता को लेकर राष्ट्रिय पुरस्कार मिले हैं जो केंद्रीय विभाग के साइट पर दर्ज़ हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पिछले 2 वित्तीय वर्षों में वर्ष 2021-22 और 2022-23 में केंद्र की मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ के लिए एक भी मकान स्वीकृत नहीं किया है। यह भाजपा के 9 लोकसभा सांसदों और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह के निकम्मेपन का प्रमाण।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि यहां की जनता ने 9 लोकसभा सांसद भाजपा से चुनकर भेजे हैं, जो छत्तीसगढ़ की उपेक्षा पर लगातार मौन है। भाजपा नेता बताएं कि आखिर छत्तीसगढ़िया जनता से किस बात का बदला ले रही है मोदी सरकार? केंद की मोदी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के हितग्राहियों की उपेक्षा और भेदभाव पूर्ण व्यवहार के लिए माफी मांगने के बजाय छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। विगत 4 वर्षों में स्वीकृत कुल आवास की संख्या ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को मिलाकर कुल 409968 है लेकिन भारतीय जनता पार्टी के अलग-अलग नेता अलग-अलग समय में अलग-अलग तथ्यहीन आंकड़े जारी कर बेबुनियाद आरोप लगाते हैं। कोई भाजपाई 6 लाख, कोई 9 लाख़, कोई 12 लाख़ तो कोई 16 लाख के आंकड़े बता रहे हैं। असलियत यह है कि हजारों करोड़ रूपया छत्तीसगढ़ के हक और अधिकार की राशि रोके जाने के बावजूद राज्यांश का बहाना बनाकर स्वीकृत आवास की राशि भी वित्तीय वर्ष खत्म होने से पहले ही वापस ले ली गई। यह भी सर्वविदित है कि वर्ष 2019-20 मे राज्यांश के लिए 762 करोड़ की राशि पंजाब नेशनल बैंक ने ऋण के रूप में मंजूरी दी थी लेकिन मोदी सरकार के इशारे पर आरबीआई ने आपत्ति कर रुकवाई। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत प्रदेश में वित्तीय वर्ष 2021-22 में केन्द्र सरकार द्वारा 781999 हितग्राहियों को आवास आबंटित करने का लक्ष्य रखा गया था, जिसे भी मोदी सरकार ने वापस ले लिया है। केंद्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का रवैया छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़िया हितों के खिलाफ है। अपनी नाकामी पर पर्दा डालने भारतीय जनता पार्टी के नेता पीएम आवास को लेकर प्रदर्शन की राजनैतिक नौटंकी कर रहे।

Post navigation

Previous आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच के समर्थन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह
Next पवन खेड़ा को रायपुर आने से रोका, विमान से उतारने पर कांग्रेसियों ने किया हंगामा

Related Stories

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026

Recent Posts

  • विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • गदही तालाब रायपुरा बना जनसहभागिता का प्रतीक – सफाई अभियान के 11 सप्ताह पूर्ण

You may have missed

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विकास, सुशासन और राष्ट्रहित के पक्ष में ऐतिहासिक जनादेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

May 4, 2026
रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्यासा, सत्ता बेपरवाह — पानी के लिए आम जनता लड़ रही जंग-आम आदमी पार्टी

May 4, 2026
निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

निर्माण स्थल पर मुख्यमंत्री का श्रमदान: श्रमिक बहनों के साथ की ईंट जोड़ाई

May 4, 2026
राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति ने परिवारवाद और तुष्टीकरण को परास्त किया : अजय जम्वाल

May 4, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.