
रायपुर, समय रथ।
पिछले दिनो किंडर वेली प्रीस्कूल एवं महाराणा प्रताप एज्युकेशनल एकेडमी का वार्षिक समारोह संपन्न हुआ, जिसमे मुख्य अतिथी श्री ज्ञानेश शर्मा जी (योग आयोग संगठन के अध्यक्ष छ.ग प्रदेश एवं श्री मनोज सिंह ठाकुर जी (छ.ग श्रम कल्याण मंडल के सदस्य ) एवं श्रीमती विजेता यादव जी (वामन राव लाखे वार्ड 66 रायपुर (पूर्व पार्षद) ) एवं शाला के संस्थापक श्री जितेन्द्र सिंह ठाकुर जी और सनातन शिक्षण समिति के अध्यक्ष श्री विश्वजीत सिंह ठाकुर जी, उपध्यक्ष श्रीमती अर्पिता पाण्डेय जी, सचिव श्री शुभम रगड़े एवं शाला प्रमुख कुशीखा शेंगर
उपस्थित थे। कार्यक्रम में बच्चों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया एवं कार्यक्रम के अंतिम में रामायण नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई, जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए।
