Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक संपन्न

Abhinesh Pandey September 18, 2022

*बैठक में दो प्रस्ताव पारित किये गये*

रायपुर/ 18 सितंबर 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश निर्वाचन अधिकारी हुसैन दलवाई की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ प्रभारी पी.एल. पुनिया, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में कांग्रेस के नवनिर्वाचित प्रदेश प्रतिनिधियों की बैठक प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित किया गया। बैठक में दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित हुये। पहला प्रस्ताव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रखा जिसमें कहा गया प्रदेश के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों की भावनानुरुप भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाये जाने हेतु सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखता हूं। इस प्रस्ताव का समर्थन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत, मंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने किया।

दूसरा प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रखा जिसमें कहा गया कि समस्त प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधिगण इंडियन नेशनल कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आदि जैसे पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्यों, प्रदेश चुनाव समिति और राज्य के एआईसीसी सदस्यों को नामित करने के लिए अधिकृत करने के लिये सर्वसम्मति से प्रस्ताव रखा इस प्रस्ताव का समर्थन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता डॉ. चरणदास महंत, मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने किया।

दोनों ही प्रस्तावों का सभी प्रदेश प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर समर्थन किया।

Post navigation

Previous कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन बृजमोहन अग्रवाल द्वारा कैट सी.जी. चैप्टर के कैट प्रदेश युवा टीम का गठन किया गया
Next पुनिया कांग्रेस के प्रभारी कम और भूपेश के सिपहसालार ज्यादा- भाजपा

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू कौशल पर विशेष सत्र आयोजित

April 27, 2026
भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के आपत्तिजनक AI वीडियो मामले में एफआईआर की मांग…

April 27, 2026
Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Secures Top Position in the Nation for ensuring e-KYC Compliance of MNREGA Workers

April 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को खिलाई भजिया और पताल की चटनी

April 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.