Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कलिंगा विश्वविद्यालय में धूमधाम के साथ मानाया गया हिंदी दिवस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय में धूमधाम के साथ मानाया गया हिंदी दिवस

Abhinesh Pandey September 16, 2022

 विद्यार्थियों ने अपनी आकर्षक

 प्रस्तुति से मोह लिया सबका मन ।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

नया रायपुर। कलिंगा विश्वविद्यालय के कला एवं मानविकी संकाय के अंतर्गत हिन्दी विभाग के तत्वावधान में हिन्दी दिवस समारोह पर विद्यार्थियों के द्वारा ’’अपनी बात’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारंभ  माँ सरस्वती की मूर्ति एवं हिन्दी के कालजयी साहित्यकारों के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। सर्वप्रथम बी.ए.पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी सचिन पांडेय ने हिन्दी की महत्ता विषय पर प्रभावशाली व्याख्यान दिया। इसके पश्चात बी.ए.पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियो के द्वारा आकर्षक  समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया।

इसी क्रम में स्नातक तृतीय सेमेस्टर की लतिका एवं मुकेश ने अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। बीएजेएमसी पंचम सेमेस्टर की छात्रा हुनेश्वरी सिन्हा ने अपने सारगर्भित व्याख्यान से हिन्दी भाषा की खूबियों पर प्रकाश डाला। स्नातक तृतीय वर्ष के विद्यार्थी सोहैल फुलेरा ने ’’खेल- खेल में’’ कार्यक्रम के अंतर्गत अंग्रेजी-हिन्दी अनुवाद पर शानदार प्रस्तुति दी। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया।

समारोह के अगले चरण में स्नातक पंचम सेमेस्टर की विद्यार्थी अनिसा एवं अनिति ने ’’बूझो तो जानो’’ कार्यक्रम में पहेली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें उपस्थित सभी  विद्यार्थियों ने अपनी हिस्सेदारी निभायी। बी.ए.तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सिद्धार्थ और लतिका ने बेहतरीन गीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।इसके पश्चात बी.ए.तृतीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हिन्दी दिवस पर खूबसूरत संदेश दिया।

अंत में हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय शुक्ल ने इस आयोजन के महत्व और उपलब्धियों पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थी खुशी मिश्रा और योगेंद्र पैकरा ने किया। जबकि आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन कला स्नातक-पंचम सेमेस्टर की विद्यार्थी खुशी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर छात्र कल्याण प्रकोष्ठ की अधिष्ठाता डॉ. आशा अंभईकर, कला संकाय के प्रभारी अधिष्ठाता डॉ. विजय आनंद, श्री ए.के.कौल, डॉ.अनिता सामल, डॉ. श्रद्धा हिरकने, श्री चंदन सिंह राजपूत, श्री राजकुमार दास, श्रीमती तुहिना चौबे, सुश्री आकृति देवांगन, सुश्री गीतिका ब्रह्मभट्ट, सुश्री जेसिका मिंज, डॉ.मनोज मैथ्यू एवं समस्त प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित थें।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता:-रेखचंद जैन
Next झूठी वाहवाही लूटने की बीमारी से पीड़ित हैं भूपेश बघेल – केदार कश्यप

Related Stories

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग

August 28, 2026
आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग
  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

You may have missed

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सौंपी गणेशोत्सव गाइडलाइन, पूरे प्रदेश में लागू करने की मांग

August 28, 2026
आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.