Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा स्कूल, कॉलेज के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा स्कूल, कॉलेज के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन

Abhinesh Pandey April 28, 2022

28 अप्रैल 2022, नया रायपुर।
विद्यार्थियों के भविष्य के लिए फैशन जगत में रोजगार की अपार संभावनाओं और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलिंगा विश्वविद्यालय के द्वारा 30 अप्रैल 2022 को स्कूल और कॉलेज के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है। “कैरियर प्रोग्राम्स इन फैशन डिजाईन एंड इंटीरियर डिजाईन’ विषय पर आधारित उक्त संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में कलिंगा विश्वविद्यालय के फैशन डिजाईन विभाग के विभाग मुख्य श्री कपिल केलकर उपस्थित रहेंगे। श्री कपिल केलकर का नाम छत्तीसगढ़ के फैशन के क्षेत्र में प्रतिष्ठा के साथ लिया जाता है। वह छत्तीसगढ़ के जाने माने फैशन संस्थानों से जुड़े हुए प्रेरक व्यक्तित्व हैं। उक्त सेमिनार में वह फैशन डिजाईन एवं इंटीरियर डिजाईन विषय में रोजगार प्राप्त करने के लिए विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। सेमिनार प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कलिंगा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित है जिसे ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड में भी देखा जा सकता है रजिस्ट्रेशन हेतु लॉग इन करे https://kalingauniversity.ac.in/seminar /
विदित हो कि कलिंगा विश्वविद्यालय मध्य भारत का एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान है। नवाचार एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) के द्वारा बी प्लस की मान्यता प्रदान की गयी है। यह छत्तीसगढ़ में एकमात्र निजी विश्वविद्यालय है, जो एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में उत्कृष्ट 151-200 विश्वविद्यालयों में सम्मिलित है। यहाँ पर वैश्विक मापदंड के अनुरूप विद्यार्थियों में नवोन्मेष को विकसित करने के लिए उच्च गुणवत्तापूर्ण बहु-विषयक अनुसंधान केंद्रित शिक्षा एवं कौशल विकास कार्यक्रमों के
माध्यम से विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है। जिससे उनमें नेतृत्वशक्ति के विकास होने के साथ एक जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित हो सके।

Post navigation

Previous रेल इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना से औद्योगिक गतिविधियों का तेजी से होगा विस्तार: बघेल
Next शिक्षा जीवन की महत्वपूर्ण पूंजी , बच्चे शिक्षा से ही जीवन में बदलाव ला सकते हैं – रेखचंद जैन

Related Stories

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026

Recent Posts

  • ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ अनिवार्य रूप से निर्धारित समय पर महाविद्यालय में उपस्थित रहें-मंत्री टंक राम वर्मा

You may have missed

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रीन आर्मी टाटीबंध जोन द्वारा भुईया तालाब में स्वच्छता अभियान प्रारंभ

May 25, 2026
इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंदौर में आयोजित मल्टिपल कॉन्फ्रेंस उरविश में मधु यादव सम्मानित

May 24, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

May 24, 2026
रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर प्रेस क्लब में  “पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव” की तैयारियां तेज, समितियां हुई सक्रिय , बैठकों का दौर शुरू

May 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.