Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कर्नाटक में 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजा
  • Feature
  • latest
  • राष्ट्रीय

कर्नाटक में 10 मई को मतदान, 13 मई को नतीजा

Abhinesh Pandey March 29, 2023

नई दिल्ली। चुनाव आयोग द्वारा कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। कर्नाटक की सभी 224 सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। 10 मई को वोटिंग होगी और 13 मई को परिणाम आएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। ऐलान के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। राजीव कुमार ने बताया कि 24 मई से पहले नई सरकार के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाना है। कर्नाटक में पहली बार 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं के लिए घर से मतदान करने की अनुमति होगी। कर्नाटक के 224 विधानसभा क्षेत्रों में 5,21,73,579 पंजीकृत मतदाता हैं। पूरे राज्य में 58,282 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
मतदान केंद्र: 58282 (शहरी – 24,063, ग्रामीण – 34,219)
पुरुष मतदाता: 2 करोड़ 62 लाख
महिला मतदाता: 2 करोड़ 59 लाख

अलग-अलग चुनाव लड़ रहे कांग्रेस और जेडीएस
कर्नाटक में अभी भाजपा की सरकार है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस के साथ है, लेकिन सरकार बनाने में जेटीएस की भूमिका भी अहम रहती है। मायावती ने ऐलान किया है कि बसपा भी इस बार अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसी तरह आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है। माना जा रहा है कि इन दलों के चुनाव मैदान में होने के कारण वोट बंटेंगे और भाजपा को फायदा होगा। इस बीच, भाजपा सरकार में बसवराज बोम्मई ने कहा है कि पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। भाजपा ने इस बार कुल 224 सीटों में से 150 से अधिक सीट जीतने का लक्ष्य रखा है।

Post navigation

Previous प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी, विधायक गण की बैठक संपन्न
Next मोदी राज में आम जनता की आवाज उठाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह हो गया है- कुमारी सैलजा

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.