Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • ऑटो एक्सपो के चौथे दिन भी दिखा भारी उत्साह, आयोजन 5 अप्रैल तक
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ऑटो एक्सपो के चौथे दिन भी दिखा भारी उत्साह, आयोजन 5 अप्रैल तक

Abhinesh Pandey March 28, 2023

 

00 पहले 3 दिन में 2017 वाहन हुए डिलीवर, 30 हजार तक की उम्मीद

00 कस्टमर नवरात्रि शुभ मुहूर्त की खरीदी भी एक्सपो में कर रहे हैं तब्दील

रायपुर। साइंस कालेज मैदान में राडा द्वारा आयोजित ऑटो एक्सपो 2023 में चौथे दिन भी वही उत्साह कस्टमर का नजर आया जो पहले दिन था। तीन दिन में 2017 वाहनों की डिलवरी हो चुकी है, एक्सपो अवधि के दौरान उम्मीद है इसकी संख्या 30 हजार से अधिक पहुंच जायेगी। डिमांड इतनी है कि गाडिय़ों की संख्या कम पड़ रही, कंपनियां लगातार सप्लाई बढ़ा रही हैं। वैसे इससे पहले के वर्षों में एक्सपो चार दिन के लिए हो आयोजित होते रहा लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार ने एक्सपो के लिए विशेष सौगात रोड टैक्स में जो 50 फीसदी की छूट घोषित की उसका कैसा लाभ प्रदेश के लोगों को अधिक से अधिक मिले इसलिए एक्सपो 5 अप्रैल तक करने के लिए कहा, जिसका स्वागत करते हुए राडा ने 24 मार्च से लेकर 5 अप्रैल तक एक्सपो का आयोजन किया है।

इससे कस्टमर भी खुश हैं क्योकि उन्हे वाहन चुनने का वैकल्पिक समय भी मिल गया। वाहन की कीमत के अनुसार छूट का औसतन फायदा दोपहिया में 3 से 10 हजार रुपये व चारपहिया में 10 लाख रुपए तक का मिल रहा है। एक बड़ा वर्ग नवरात्रि में भी वाहन खरीदी को शुभ मानते हैं ऐसे लोग भी रोजाना वाहन खरीदने एक्सपो पहुंच रहे हैं। हर दिन कोई न कोई न्यू माडल की लांचिंग हो रही है वहीं मनोरंजन के कार्यक्रमों का भी लोग लुफ्त उठा रहे हैं।

रायपुर आटोमोबाइल्स डीलर्स एसोसिएशन (राडा) के अध्यक्ष विवेक गर्ग, उपाध्यक्ष रविन्द्र भसीन, सचिव कैलाश खेमानी, कोषाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश भर में किसी ऑटो एक्सपो का आयोजन इतनी लंबी अवधि तक के लिए हो रहा है। छत्तीसगढ़ के समीपवर्ती राज्यों से भी कस्टमर बड़ी संख्या मेंं पहुंच रहे हैं। 100 ऑटोमोबाइल्स ब्रांड्स का एक जगह पर एकत्र होना अपने आप में बड़ी बात है। व्हीकल से संबंधित महत्वपूर्ण हिस्सा होता है स्पेयर पार्ट्स का इस बार वे भी अपने एसोसिएशन के बैनर पर प्रमुख रूप से शामिल हैं मतलब स्पेयर पार्ट्स में सारी रेंज यहां पर कस्टमर को आसानी से मिल जा रहे हैं। नवरात्रि पर वाहनों की खरीदी को शुभ माना जाता है,इसलिए एक बड़ा वर्ग एक्सपो में अपनी इस खरीदी को तब्दील कर फायदा ले रहे हैं। एक्सपो में डिमांड इतनी ज्यादा आ गई है कि कई डीलर्स और भी ज्यादा संख्या व्हीकल तत्काल में मंगा रहे हैं। एसोसिएट स्पांशर श्रीराम फाइनेंस, बेरार फाइनेंस, आईडीएफसी बैंक व डी जिट का भी एक्सपो में कस्टमर को महत्वपूर्ण जानकारी व सहयोग शेयर कर रहे हैं।

सोमवार की न्यू लांचिंग-

एक्सपो मे आज टाटा मोटर्स की रेड डार्क हैरियर व महिन्द्रा की एक्सयूव्ही 400 इलेक्ट्रिक की लांचिंग हुई। दोनों ही वाहन अपनी खूबियों के लिए पहचाने जाते हैं।

इनका मिला आतिथ्य-

चौथे दिन के कार्यक्रम मेंं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री शिव डहरिया, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष श्री गिरीश देवांगन, रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में डांस ट्रूप व लाइव बैंड की शानदार पेशकश का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, रायपुर मशीनरी मर्चेंट एसोसिएशन एवं नगर पालिक निगम के संयुक्त तत्वाधान में नियमितीकरण को लेकर शिविर का आयोजन किया गया
Next अपील : मनोज सिंह ठाकुर (अधिवक्ता )सदस्य छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल की मजदूरों से अपील

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.