Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • एसईसीएल के बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग की माकपा ने : कटघोरा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एसईसीएल के बेदखली आदेश पर रोक लगाने की मांग की माकपा ने : कटघोरा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Abhinesh Pandey August 6, 2022

कोरबा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने एसईसीएल स्वामित्व वाले रेलवे दफाई, सेंदरी दफाई तथा पंखा दफाई क्षेत्र में निवासरत लोगों की एसईसीएल द्वारा बेदखली के आदेश की कड़ी निंदा की है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए पार्टी ने इस संबंध में कटघोरा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

उल्लेखनीय है कि एसईसीएल प्रबंधन ने भारी बरसात के बीच इन क्षेत्रों में कच्चे घरों में निवासरत लोगों को बेदखली के नोटिस जारी किए हैं। इनके पास रहने के लिए अन्य कोई जगह नहीं है। ये क्षेत्र कोरबा नगर निगम के अंतर्गत आते हैं, जहां वर्तमान में माकपा पार्षद निर्वाचित है। पार्टी के कोरबा जिला सचिव प्रशांत झा ने इन बेदखली आदेशों को गरीब विरोधी और अमानवीय करार देते हुए सड़कों पर उतरने की घोषणा की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि एसईसीएल प्रबंधन गरीब आवासहीनों को मानसिक रूप से प्रताड़ित और भयभीत करने में लगा है।

इस संबंध में एक ज्ञापन कटघोरा एसडीएम को सौंपा गया है और किसी भी व्यक्ति के विस्थापन से पूर्व उनके बसावट की सुविधा एवं बने हुए मकानों का उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने में प्रमुख रूप से ललिता देवी, सिंटू मिश्रा, गीता साहू, पुष्पा साहू, धनई पटेल, बबलू यादव, सुनीता राय, सरस्वती, कृष्णा, हुसैन, रीता, मोहन, मैनका, रमेश, सुनील, राजकुमार, रुकसाना, जितेंद्र, निशा आदि प्रभावित व्यक्ति शामिल थे। माकपा ने इसी आशय का पत्र राजस्व मंत्री, कोरबा कलेक्टर एवं एसईसीएल प्रबंधन को भी लिखा है।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक 2022 को अपास्त करने राज्यपाल को ज्ञापन – भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ
Next मंत्री अमरजीत भगत का भ्रमण कार्यक्रम

Related Stories

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • बदलते बस्तर की तस्वीर: पर्यटन से विकास की नई राह

You may have missed

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सशक्त मातृशक्ति और सुपोषित बचपन से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़

September 24, 2026
स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ होकर लौटे भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव- मुख्यमंत्री साय ने ट्वीट कर दी शुभकामना

September 23, 2026
स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद का संदेश, MATS University में लगा स्वास्थ्य शिविर

September 23, 2026
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए आकर्षण

September 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.