Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आरोपों पर रो पड़े पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा अब नहीं देंगे परीक्षा
  • Feature
  • latest
  • Popular
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

आरोपों पर रो पड़े पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा अब नहीं देंगे परीक्षा

Abhinesh Pandey January 21, 2023

रायपुर। बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में शनिवार को ओडिशा के तीन लोगों ने धर्म वापसी करके सनातन धर्म को अपनाने की घोषणा की।इससे पहले दिव्य दरबार में महाराज ने अनेक भक्तों की अर्जी सुनी। उनकी समस्याओं को पूछे बिना ही पहले से ही कागज पर लिखकर रखा और समाधान करने बागेश्वर बाबा पर विश्वास रखने कहा। एक भाजपा नेत्री से कहा कि वे चुनाव लडऩे की इच्छुक हैं, इस पर नेत्री ने स्वीकार किया कि वे दक्षिण विधानसभा से चुनाव लडऩा चाहती हैं। भाजपा से टिकट पाने के लिए प्रयासरत भी हैं।एक महिला से कहा कि उनकी बेटी का मर्डर हो चुका है, तुम्हारा तलाक हो चुका है। एक से कहा कि तुम्हारे बेटे को गुस्सा आता है, उसका कैरियर बन जाएगा। एक महिला को ढाई साल के भीतर संतान होने की बात कही।

दिव्य दरबार के एक घंटे बाद कथा प्रारंभ करने के दौरान पं.शास्त्री की आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने कहा कि देशभर से मीडिया वाले हमें एक्सपोज करने आए थे। बालाजी ने रायपुर के गुढिय़ारी मैदान में इतिहास रच दिया। हम पर लगाए गए आरोप से हम दुखी थे, पूरी रात नहीं सो पाए, हमारी संन्यासी बाबा से लड़ाई हो गई कि हम पर लोग उंगली उठा रहे। सुबह हमें नींद लगी और बाबा ने सपने में आकर आशीष दिया कि हमारा कुछ नहीं बिगड़ेगा। सभी कार्यकर्ता भी परेशान थे, आखिरकार चार लाख लोगों के सामने लगे दरबार में सत्य की जीत हुई।

महाराज ने कहा कि हमने अब प्रण लिया है कि किसी को परीक्षा नहीं देंगे। बालाजी की कृपा से रायपुर की धरती से पूरे देश में संदेश गया है। हम सनातन धर्म को बचाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देंगे। दरबार में चुनौती स्वीकार करके हमने मुंह तोड़ जवाब दिया है। इससे पाखंडी लोग तिलमिला गए हैं, विधर्मी लोग कुछ और तर्क निकालेंगे। हम सनातनियों को उन विधर्मियों से डरना नहीं है।

Post navigation

Previous संत सिरोमणी शेहरावाले साहिबा के शोभायात्रा का संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेस परिवार सहित किया स्वागत
Next कांग्रेस ने किया नारायण चंदेल का पुतला दहन

Related Stories

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

October 18, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
  • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
  • नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धान की जगह रागी की खेती से दिनेश को मिलेगा 10 हजार रुपये का प्रोत्साहन

October 18, 2026
किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

किसानों की फसल सुरक्षा के लिए विशेष पहल, कीट-रोगों की पहचान से नियंत्रण तक मिलेगा वैज्ञानिक मार्गदर्शन

October 18, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बना जियोहॉटस्टार

October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

October 18, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.