Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आप ने किया हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक के नाम का ऐलान
  • राष्ट्रीय

आप ने किया हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, संदीप पाठक के नाम का ऐलान

Abhinesh Pandey March 21, 2022

 

चंडीगढ़। हरभजन सिंह के सक्रिय राजनीति में एंट्री को लेकर पहले से अटकलें लगाई जा रही थीं। सोमवार को आधिकारिक ऐलान कर दिया गया।आम आदमी पार्टी ने हरभजन सिंह, राघव चड्ढा और संदीप पाठक को पंजाब से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पंजाब विधानसभा चुनावों में शानदार जीत के बाद इन नामों की अटकलें लगाई जा रही थीं। सोमवार को इसका आधिकारिक ऐलान कर कर दिया गया। खासतौर पर हरभजन सिंह का नाम चर्चा में था। राघव चड्ढा जहां आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधायक हैं, वहीं डॉ संदीप पाठक शिक्षाविद हैं। पंजाब से 2 और राज्यसभा सदस्यों का नामांकन होना है। इनका ऐलान पार्टी बाद में करेगी।
दिल्ली में राजिंदर नगर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चड्ढा को दिल्ली के मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल का करीबी माना जाता है। पंजाब चुनावों में राघव चड्ढा ने अहम भूमिका निभाई है। वहीं डॉ पाठक का भी पंजाब में आप की जीत में महत्वपूर्ण योगदान है। पंजाब चुनावों में आप ने 117 में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है।डॉ पाठक मुंगेली जिले के लोरमी के बटहा गांव से हैं। वे दिल्ली आईआईटी के प्रोफेसर रह चुके हैं। पंजाब चुनाव में इनकी काफी महत्वपूर्ण भूमिका रही है और केजरीवाल के करीबी माने जाते हैं।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

Post navigation

Previous पंजाब की जनता ने “आप” को स्वीकारा,अब छत्तीसगढ़ की बारी-गोपाल राय
Next अविश्वास प्रस्ताव ने छिनी अध्यक्ष की कुर्सी

Related Stories

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से की सौजन्य भेंट

September 21, 2026
हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…
  • Feature
  • राष्ट्रीय

हिन्दी दिवस 2026 पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का संदेश…

September 14, 2026
Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Odisha Media Delegation Visits Tribal Freedom Fighters Museum

September 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.