Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आदिवासी समाज को लांछित करने के पाप का दण्ड भुगतने तैयार रहे कांग्रेस – केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आदिवासी समाज को लांछित करने के पाप का दण्ड भुगतने तैयार रहे कांग्रेस – केदार कश्यप

Abhinesh Pandey December 6, 2022

 

= भानुप्रतापपुर उपचुनाव जीतने कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों के अपमान का घृणित षड्यंत्र रचा

= भाजपा ने मुख्यमंत्री बघेल मांगा इस्तीफा

https://samayrath.com/wp-content/uploads/2022/12/VID-20221206-WA0005.mp4

जगदलपुर।

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा है कि भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम की गिरफ्तारी पर झारखंड हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा दिए जाने से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा प्रत्याशी की चरित्र हत्या की साजिश कांग्रेस ने रची। अब उसे चुल्लू भर पानी में डूब जाना चाहिए और युवा आदिवासी ब्रम्हानंद नेताम को बार बार बलात्कारी ठहराने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आदिवासी समाज से माफी मांगते हुए तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।

पत्रवार्ता में पत्रकारों से मुखातिब केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस आदिवासी समाज को लांछित करने के पाप का दंड भुगतने तैयार रहे। कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए जो निकृष्ट हरकत की है, आदिवासी समाज उसे कभी माफ नहीं करेगा।

बूढ़ादेव की संतानों को बिकाऊ बताने वाली कांग्रेस ने भोले भाले आदिवासी युवा ब्रम्हानंद नेताम को चुनाव लड़ने और जीतने से रोकने के लिए जो षड्यंत्र रचा, उसने छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने के साथ ही आदिवासी समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाई है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दबाव में कुलद्रोही की भूमिका निभाई और ब्रम्हानंद नेताम को दुराचार का आरोपी बताया। मुख्यमंत्री बघेल ने केबिनेट मंत्री कवासी लखमा से आदिवासी आरक्षण लागू न होने पर त्याग पत्र देने का बयान दिलवा कर उनकी भी बलि चढ़ाने का इंतजाम कर दिया है | समाज के लोगों के बीच ही संघर्ष पैदा करने का घृणित खेल कांग्रेस कर रही है |

श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो इससे भी गिरी हुई राजनीति करते हुए आदिवासी युवा को चुनाव के दौरान लगातार बलात्कारी कहा। जब कांग्रेस ने यह राजनीतिक दुष्कर्म किया तो आहत आदिवासी समाज के घरों में कई रोज चूल्हे तक नहीं जले। कांग्रेस ने आदिवासी समाज का घोर अपमान किया है। अब झारखंड हाईकोर्ट ने ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। यह आदिवासी समाज को प्रताड़ित करने वाली कांग्रेस के मुंह पर करारा तमाचा है। कांग्रेस ने सत्ता का दुरुपयोग करते हुए झारखंड पुलिस की मेहमानवाजी की और मतदान होने तक उसे ब्रम्हानंद नेताम को मानसिक प्रताड़ना देने के लिए कांकेर में रोके रखा। झारखंड हाईकोर्ट द्वारा ब्रम्हानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा देने के बावजूद उन्हें झारखंड पुलिस से पूछताछ के नाम पर हिरासत में भिजवाया। इससे प्रमाणित हो गया है कि कांग्रेस ने एक उपचुनाव जीतने की कोशिश में न केवल लोकतंत्र की हत्या की, बल्कि आदिवासी समाज के स्वाभिमान पर चोट की है। कांग्रेस आदिवासी समाज की अपराधी है और उसके अक्षम्य अपराध का दंड समाज उसे अवश्य देगा।

भाजपा जिला कार्यालय में आहुत पत्र वार्ता के दौरान किरण देव, जिलाध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी, डा. सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, श्रीनिवास राव मद्दी, बैदूराम कश्यप, लच्छूराम कश्यप, समुंदसाय कच्छ, सुधीर पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, वेदप्रकाश पाण्डेय, बाबुल नाग, अविनाश श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, आलोक अवस्थी मौजूद थे |

________________

Post navigation

Previous केटीयू के जनसंचार विभाग के विद्यार्थियों से रूबरू हुए बॉलीवुड एक्टर भगवान तिवारी
Next महिला पुलिस कि काउंसलिंग सेल की टीम को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने किया सम्मानित

Related Stories

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

October 14, 2026
खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा

October 14, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न

October 14, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित
  • राज्यपाल श्री डेका ने की विशेष ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता इभानन साहू की सराहना

You may have missed

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • मनोरंजन

छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई प्रसन्नता

October 14, 2026
खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

खेल अनुशासन और एकाग्रता का प्रतीक हैं- मंत्री टंक राम वर्मा

October 14, 2026
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आयोजित पीपीपीएसी की बैठक संपन्न

October 14, 2026
छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अत्यावश्यक सेवा संधारण तथा विच्छिन्नता निवारण संशोधन विधेयक 2026- वरिष्ठ सचिवों की समिति की बैठक आयोजित

October 14, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.