Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • अमिताभ जैन मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नरों और कलेक्टरों की बैठक ली
  • छत्तीसगढ़

अमिताभ जैन मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कमिश्नरों और कलेक्टरों की बैठक ली

Abhinesh Pandey April 10, 2022

 

*पेयजल के सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

छत्तीसगढ़ बस्तर जिला/ अश्वनी कुमार कौशिक

जगदलपुर, /मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के कमिश्नर, कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक लेकर शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने गर्मी के मौसम में लगातार पेयजल की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर लगातार निगरानी बनाए रखने, पेयजल स्त्रोतों के आस-पास साफ-सफाई एवं शुद्धीकरण के के निर्देश दिए। उन्होंने सभी क्षेत्रों में हैंडपंप, नलकूप, नल-जल एवं जल आवर्धन योजनाओं की लगातार निगरानी करते हुए आवश्यकतानुसार मरम्मत का कार्य तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके लिए सभी क्षेत्रों में टीमों का गठन कर उन्हें सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश ग्रामीण एवं पंचायत विभाग एवं नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने नगरीय प्रशासन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने कहा है। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में चलने वाली लू तथा जल संकट से निपटने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि पिछले दिनों कमिश्नरों को तहसील स्तर पर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति के संबंध विजिट करने के निर्देश दिए गए थे। कमिश्नरों ने इस संबंध में अच्छा कार्य किया है। कमिश्नर लगातार तहसीलों में जाकर राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को समय-सीमा के बाह्य राजस्व प्रकरणों की शत-प्रतिशत कारण सहित पोर्टल में अंकित करने निर्देश दिए। इसी तरह से राजस्व अधिकारियों को कहा गया है कि राजस्व मद में प्राप्त भूमि के अभिलेखों की शुद्धि एवं उनके उपयोग के लिए एक कार्ययोजना तैयार करें। मुख्य सचिव ने ओबीसी गणना के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को और तेजी से काम करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से नगरीय क्षेत्रों में जहां पर ओबीसी गणना नहीं हो पायी है, वहां पर गणना करने एवं ओबीसी हितग्राहियों के शत-प्रतिशत राशन कार्ड बनाने के लिए समुचित कार्यवाही करने नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने धान उपार्जन केन्द्रों से धान उठाव की जिलेवार समीक्षा की तथा उठाव से शेष धान का तत्काल उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसी तरह से जिलेवार भारतीय खाद्य निगम में लक्ष्य के अनुसार चावल जमा करने की समीक्षा की।
बैठक में जगदलपुर स्थित कलेक्टोरेट में एनआईसी के वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष से कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, कलेक्टर श्री रजत बंसल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के जनहितैषी नीतियों पर लगेगी खैरागढ़ के जनता की मुहर – रेखचंद जैन ( संसदीय सचिव )
Next शहबाज शरीफ होंगे पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.