Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • स्टार्टअप और निजी क्षेत्र में अवसरों के लिए तैयार होते युवा – ग्राम सकरी में ग्राफिक डिजाइन स्किल वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न
  • latest
  • छत्तीसगढ़

स्टार्टअप और निजी क्षेत्र में अवसरों के लिए तैयार होते युवा – ग्राम सकरी में ग्राफिक डिजाइन स्किल वर्कशॉप सफलतापूर्वक संपन्न

Abhinesh Pandey May 28, 2025

 

रायपुर। आज के बदलते दौर में जहाँ सरकारी नौकरी का इंतज़ार एक लंबी प्रक्रिया बन चुकी है, वहीं युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वयं का स्टार्टअप शुरू करने के लिए प्रेरित करना समय की मांग बन गया है। इसी सोच के साथ कबीर आश्रम, सकरी में एक दिवसीय ग्राफिक डिजाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया, जो न केवल एक तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम था, बल्कि युवाओं के लिए करियर गाइडेंस का भी सशक्त माध्यम बना।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ते हुए उन्हें ग्राफिक डिजाइनिंग जैसे आधुनिक कौशल से लैस करना था, जिससे वे पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर अपने भविष्य को एक नई दिशा दे सकें।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम सरपंच श्री पीतांबर साहू एवं इलाहाबाद से पधारे श्री देवेंद्र साहब जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यशाला में तकनीकी मार्गदर्शन एमीआर्ट एकेडमी के संचालक श्री अमित साहू, श्री ओम साहू एवं जस्टथिंक मल्टीमीडिया के संचालक द्वारा प्रदान किया गया। उन्होंने Adobe Photoshop, Illustrator, Premiere Pro, After Effects, Corel Draw जैसे प्रमुख सॉफ्टवेयर के व्यावहारिक उपयोग, डिज़ाइन सिद्धांतों और रचनात्मक सोच पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।

प्रशिक्षण के दौरान युवाओं ने प्रैक्टिकल सेशन्स में उत्साहपूर्वक भाग लिया और लाइव डिजाइनिंग का अनुभव प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने कार्यशाला को लेकर गहरा उत्साह और सीखने की प्रबल जिज्ञासा दिखाई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूर्व सरपंच श्री नारायण प्रसाद साहू विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस प्रकार की कौशल विकास एवं रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाली कार्यशालाओं के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की संकल्पना एवं रूपरेखा राहुल साहू, राजीव, विनोद एवं विनय द्वारा तैयार की गई थी। आयोजन की जिम्मेदारी AISECT कंप्यूटर सेंटर के निदेशक श्री दिनेश साहू एवं VK फोटो स्टूडियो के श्री विजय धिवर ने सफलतापूर्वक निभाई।

Post navigation

Previous राजस्व अभिलेखों में जिस अधिकारी के लॉगिन से त्रुटिपूर्ण प्रविष्ठि होगी, उस पर होगी कड़ी कार्रवाई : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next मुख्यमंत्री की चौपाल: कांकेर जिले के मांदरी गांव में उतरा मुख्यमंत्री का उड़नखटोला

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.