
*रोजगार दो न्याय दो अभियान के तहत किया गया मुख्यमंत्री निवास का घेराव।।*
रायपुर।
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस द्वारा आज राजधानी रायपुर में रोजगार दो न्याय दो के मुद्दे पर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया इस घेराव में हजारों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया गया पिछले दो महीना से युवा कांग्रेस रोजगार दो न्याय दो का अभियान चला रही थी इसके तहत कई चरणों में अलग-अलग कार्यक्रम किए गए पहले चरण में महाविद्यालय विश्वविद्यालय एवं कोचिंग सेंटर मैं युवाओं से मिलकर उन्हें मोदी सरकार की गारंटी वाले जुमले को आठ सवालों के माध्यम से पूछा गया उसके बाद इस कार्यक्रम को पंचायत चलो एवं वार्ड चलो के तहत आम जनता तक मोदी की गारंटी के नाम पर जो जुमला केंद्र एवं राज्य की सरकार आम जनता को देती है उन सभी जनहित के मुद्दों को जनता तक पहुंचाया गया आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा रायपुर के इनडोर स्टेडियम के सामने में सभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एकजुट होकर सभा में शामिल हुए उसके पश्चात हजारों युवा मुख्यमंत्री निवास की ओर पदयात्रा निकालकर जाने का प्रयास किया इसमें कार्यकर्ताओं द्वारा नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद एवं विष्णु देव साय मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए मुख्यमंत्री निवास की ओर हजारों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी निकले इन सभी हजारों कार्यकर्ताओं को सप्रे स्कूल के पास बेरी गेट लगाकर पुलिस बल द्वारा रोका गया पहले वेरी ग्रेट को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़कर आगे पहुंचे तो पुलिस द्वारा बलपूर्वक कार्यकर्ताओं को घसीट कर गिरफ्तारी की गई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता लगातार 2 घंटे तक पुलिस के साथ जूझते रहे इस दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा टायर भी जलाया गया इसके बाद पुलिस ने कार्यकर्ताओं को घसीट घसीट करके गिरफ्तार किया।
सभा स्थल पर कांग्रेस के वरिष्ठ जिला अध्यक्ष गिरीश दुबे एवं पूर्व कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सनी अग्रवाल जून 10 के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री निवास घेराव के मुख्य बिंदु
केंद्र की सरकार 2 करोड लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वादा किया था जो आज तक नहीं मिल पाया।।
महतारी बंधन योजना के तहत सभी महिलाओं को₹1000 देने का वादा किया था जिसमें सरकार बनने के बाद नियम कानून लाकर लाखों महिलाएं इस योजना से वंचित रह गई।।
विधानसभा चुनाव में ₹500 सिलेंडर देने का वादा किया था जो अभी तक राज्य सरकार ने पूरा नहीं किया।।
₹2500 बेरोजगारी भत्ता को जो पूर्व में राज्य सरकार दे रही थी उसको नहीं सरकार ने बंद कर दिया।।
प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने कहा आज हमने रोजगार दो न्याय दो अभियान के तहत मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया इस घेराव में सरगुजा से लेकर बस्तर तक के युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए इस घेराव में प्रदेश के हर कोने से कार्यकर्ता राजधानी रायपुर पहुंचे हजारों की तादाद में कार्यकर्ताओं ने इनडोर स्टेडियम के सामने सभा स्थल पर बैठकर केंद्र की सरकारी एवं राज्य की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की उसके बाद हम सभी हजारों कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री निवास की ओर जाने लगे तब पुलिस द्वारा बलपूर्वक हमें रोका गया हमारी महिलाओं कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस द्वारा सड़कों पर घसीटा गया उसके बाद भी हमारे कार्यकर्ता डटे रहे लगातार 2 घंटे तक पुलिस के साथ संघर्ष हमारा जारी रहा जिसमें हमारे कई कार्यकर्ताओं को शरीर में चोट आई है पुलिस द्वारा हमें गिरफ्तार कर स्प्रे स्कूल के मैदान में बंद कर दिया गया कार्यकर्ता लगातार मोदी सरकार एवं राज्य की विष्णु सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे यह मुख्यमंत्री निवास घेराव अंतिम नहीं है आने वाले लोकसभा चुनाव में जो आज राजधानी में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं जिस प्रकार का जोश दिखाया है उसको लेकर हम 11 लोकसभा सीटों पर जाएंगे और आने वाले 2024 के आम चुनाव में 11 की 11 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार को जीतने का कार्य युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता रोजगार दो न्याय दो के मुद्दे से करने जा रही है।