Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • यंग आर्म्स फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ कॉलेज में लगाई तीन सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

यंग आर्म्स फाउंडेशन ने छत्तीसगढ़ कॉलेज में लगाई तीन सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन

Abhinesh Pandey September 26, 2024

रायपुर।

छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर में आर्म्स फाउंडेशन के सौजन्य से तीन ऑटोमेटिक सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन तथा तीन इंसीनरेटर मशीन को इंस्टॉल किया गया।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

मशीन के इंस्टॉलेशन समारोह में पधारे हुए चीफ गेस्ट श्री शरद अग्रवाल ने यंग आर्म्स फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि

लड़कियों के जीवन में मासिक धर्म एक सामान्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है। इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। सेनेटरी नैपकिन इसी स्वच्छता को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्य अतिथि ने आगे बताया कि कॉलेज में ऑटोमेटिक सेनेटरी वेंडिंग मशीन लगने से तथा इसके इस्तेमाल से छात्राएं गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकती है।

सेनेटरी नैपकिन का इस्तेमाल करके लड़कियां अपने दैनिक कामों को बिना किसी बाधा के कर सकती हैं। उन्हें स्कूल, कॉलेज या ऑफिस जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

छत्तीसगढ़ कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर अमिताभ बैनर्जी ने यंग आर्म्स फाउंडेशन के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि कॉलेज की 1200 लड़कियों को इस तरह की ऑटोमेटिक मशीन की दरकार थी ताकि स्वच्छता के साथ-साथ बेझिझक वह कॉलेज में अपना अध्यापन कर सके। एक नहीं बल्कि तीन-तीन मशीन डिस्पोजेबल के साथ लगने से लड़कियों को बहुत फायदा होगा।

संस्था के डायरेक्टर पुरुषोत्तम मिश्रा ने बताया कि हेल्थ एंड हाइजीन तथा वूमेन एंपावरमेंट के लिए काम करते हुए ही संस्था आगे बढ़ रही है।

सेनेटरी नैपकिन लड़कियों के लिए एक जरूरी उत्पाद हैं। ये न केवल स्वच्छता बनाए रखने में मदद करते हैं बल्कि लड़कियों को आत्मविश्वास और स्वतंत्रता भी देते हैं। इसलिए, हमें सेनेटरी नैपकिन के महत्व को समझना चाहिए और इसे सभी लड़कियों तक पहुंचाना चाहिए।

सेनेटरी नैपकिन तथा इसके प्रॉपर डिस्पोजल के बारे में जागरूकता फैलाकर हम एक स्वस्थ और स्वच्छ समाज का निर्माण कर सकते हैं।

संस्था के निलेश शाह ने मुख्य अतिथि श्री शरद अग्रवाल तथा विशेष अतिथि डॉ अमिताभ बैनर्जी जी का पुष्प कुछ से स्वागत किया । मंच का संचालन लक्ष्य टारगेट ने किया।

इस महत्वपूर्ण समारोह में संस्था के सह चेयरमैन प्रसाद मेहर, प्रोग्राम कन्वीनर गौतम झा, पूर्व चेयरमैन हेमंत यादव, जतिन झारिया, नीरज टोप्पो उपस्थित थे।

छत्तीसगढ़ कॉलेज की तरफ से डॉक्टर शिल्पी, ममता, डॉ अरुणा ठाकुर तथा स्टूडेंट उपस्थित थे।

Post navigation

Previous गौ संरक्षण के प्रति संजीदा हो सिस्टम – अनिकेत कृष्ण शास्त्री
Next सांसद बृजमोहन ने छत्तीसगढ़ में नए कृषि विज्ञान केंद्र खोलने का मुद्दा उठाया

Related Stories

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • एक स्वास्थ्य, एक भविष्य: सेहतमंद भविष्य के लिए आयुर्वेद

You may have missed

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एक लाख 11 हजार आशीर्वाद के दीपों से जगमगाएगा कोंडागांव, सेवा संकल्प अभियान में दिखेगा जनभागीदारी का उत्सव

September 15, 2026
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में विकास को मिली नई रफ्तार

September 15, 2026
बिहान योजना ने बदली किस्मत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बिहान योजना ने बदली किस्मत

September 15, 2026
विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन

September 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.