Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आप भी बदल लीजिए पुराना, अब है नए और स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस का जमाना, दफ्तर का चक्कर नहीं, करें ऑनलाइन आवेदन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आप भी बदल लीजिए पुराना, अब है नए और स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस का जमाना, दफ्तर का चक्कर नहीं, करें ऑनलाइन आवेदन

Abhinesh Pandey August 25, 2023

आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे पाएं नए फार्मेंट का डीएल

रायपुर, 25 अगस्त 202

पुराने फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस अन्य प्रदेशों या विदेश में मान्य नहीं किया जाता। इसके बदले आप नए फार्मेंट का स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर सकते हैं, जो अपनी सुरक्षा विशेषताओं के चलते न केवल मजबूत और सुरक्षित है, बल्कि एक देश एक कार्ड के तहत सम्पूर्ण भारत और विदेश में भी स्वीकार्य है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की अधिकारिक वेबसाइट

 

https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do

 

पर जाकर आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपना पुराना फार्मेंट का ड्राइविंग लाइसेंस रिप्लेसमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आवेदन के 8 से 10 दिनों के अंदर नए फार्मेंट का क्यूआर कोड आधारित स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस आवेदक के घर पहुंचाकर दिया जाता है। आवेदक को उनका स्मार्ट ड्राइविंग लाइसेंस पोस्ट से भेजने की जानकारी अब एसएमएस और वाट्सएप मैसेज से भी दी जाती है। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग के ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार’ योजना के तहत अब तक प्रदेश में 22 लाख से अधिक स्मार्ट डीएल/आरसी घर पहुंचाकर दिए जा चुके है।

यूं बनवा सकेंगे नए फार्मेंट का QR आधारित डीएल

 

• आपको सबसे पहले

 

https://sarathi.parivahan.gov.in/sarathiservice/stateSelection.do

 

वेबसाइट पर जाना होगा।

• अब आपको छत्तीसगढ़ राज्य सलेक्ट करना होगा।

• अब आपके सामने एक विंडो ओपन होगी।

• यहां पर दाहिनी ओर मेन्यू बार में Apply Online पर क्लिक करें।

• इसके बाद Services on Driving Licence (Renewal/Duplicate/Aedl/Others) दिखेगा जिसमे replacement of driving license पर क्लिक करें।

 

फिल करें ये डिटेल

 

अब आपके सामने एक नई विंडो ओपन हो जाएगी। यहां पर आपको फिर से राज्य की डिटेल के बारे में पूछा जाएगा। अब अपने लाइसेंस वाले राज्य को सलेक्ट करें। इसके बाद Countinue के बटन पर क्लिक करें और अपने आधार कार्ड से संबंधित जानकारी दें। इसके बाद प्रोसिड पर क्लिक करना होगा।

 

ड्राइविंग लाइसेंस की मिलेगी जानकारी

 

अब आपके सामने आपके डीएल की पूरी जानकारी होगी। इसके नीचे आपको मोबाइल नंबर और आधार कार्ड का भी विकल्प दिखाई देगा। इसके बाद में आपको अपना आधार नंबर और ओटीपी एंटर करना होगा। अब आपका डीएल अपेडट हो जाएगा।

 

हेल्पलाईन नंबर से संपर्क कर सुविधा का ले सकते है लाभ

 

परिवहन विभाग द्वारा बताया गया है कि ‘तुंहर सरकार, तुंहर द्वार’ सेवा को और अधिक सुलभ बनाने के लिए विभाग द्वारा एक हेल्पलाईन नम्बर 75808-08030 जारी किया गया है, जो सभी कार्य दिवसों में प्रातः 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक कार्य करते हुए जानकारी प्रदान करता है।

स्मार्ट डीएल में 7 सुरक्षा विशेषताएं

नए फार्मेंट के क्यू आर आधारित स्मार्ट कार्ड आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सात सुरक्षा विशेषाताओं से युक्त है। जिनमें यूवी प्रतीक, सीरियल नंबर, गिलोच पैटर्न, माइक्रो टेक्स्ट, हॉट-स्टैंप्ड होलोग्राम, क्यूआर कोड और ऑप्टिकली वेरिएबल इंक शामिल है।

 

यदि आप पहली बार बना रहे हैं

 

यदि आप पहली बार ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर रहे हैं तब भी आपको परिवहन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह परिवहन सुविधा केंद्र खोले हैं। वहां जाकर या स्वयं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और तत्काल लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते है । लर्निंग लाइसेंस बनने के एक महीने के बाद आपको निर्धारित तिथि पर परिवहन कार्यालय पहुंचकर गाड़ी चला कर ड्राइविंग टेस्ट देना होगा ।

Post navigation

Previous छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग ने कलिंगा विश्वविद्यालय में ईवीएम जागरूकता और प्रशिक्षण का आयोजन किया
Next J K फाउंडेशन का पहला इंटरनेशन शो दुबई में  सुजाता पटेल, प्रियंका कछावा &  दिया नायक ने मारी बाजी 

Related Stories

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026

Recent Posts

  • न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • कलिंगा विश्वविद्यालय द्वारा समूह चर्चा और व्यक्तिगत साक्षात्कार कौशल बढ़ाने पर कार्यशाला

You may have missed

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी :- आयुक्त रजत बंसल

April 24, 2026
आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव श्री विकासशील

April 24, 2026
Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Children’s safety a priority amid severe heat: WCD Minister Smt. Laxmi Rajwade

April 24, 2026
प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी को पितृशोक, श्रमजीवी पत्रकार संघ ने दी श्रद्धांजलि

April 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.