Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को की गई पुष्पांजलि
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा प्रदेश कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को की गई पुष्पांजलि

Abhinesh Pandey September 25, 2025

 

पंडित दीनदयाल जी ने लिया था नवीन भारत का संकल्प – सीएम साय* 

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 25 सितम्बर 2025/ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक मनाई गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्मृति मंदिर में जन संघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान की प्रेरणा देती है। उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समर्पण, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा में सक्रिय रूप से योगदान दें।

भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान की मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उनकी सोच और मार्गदर्शन ही आज सरकार की योजनाओं का आधार है।

इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने भगवान गणेश एवं आदि शक्ति माँ दुर्गा की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय के विचार को मूर्त रूप देने में अपना योगदान देंगे।

इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, व नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, अंजय शुक्ला, महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, अमित मैशेरी, नजमा अजीम, मिनी पांडेय, विश्वादिनी पांडेय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous उप मुख्यमंत्री अरुण साव और अधिकारियों ने किया श्रमदान
Next MMI ने 150 बेड का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल निर्माण हेतु छग सरकार के साथ किया MoU – वीरेंद्र गोयल

Related Stories

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं

You may have missed

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श

September 8, 2026
को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

को-ऑपरेटिव बैंको में रिक्त पदों की भर्ती की कार्यवाही में लाए तेजी : मंत्री केदार कश्यप

September 8, 2026
शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 8, 2026
विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार

September 8, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.