Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर में कल दहीहांडी उत्सव, विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में कल दहीहांडी उत्सव, विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति

Abhinesh Pandey August 26, 2024

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 27 अगस्त 2024, दिन मंगलवार को शाम 4 बजे से दहीहांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियाँ प्रतिभागी के रूप मे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे हैं। प्रतिभागियों में से विजेता टोली को पुरस्कार स्वरूप 800000/- रुपये की इनाम राशि समिति के संयोजक श्री बसंत अग्रवाल एवं अतिथियों के द्वारा प्रदान की जावेगी प्रयास करने वाली शेष गोविंदा टोलियों को सांत्वना राशि 11000 रुपये भी समिति के द्वारा प्रदान की जावेगी।

समिति के सह संयोजक हेमेन्द्र साहू ने बताया की अभी तक लगभग स्थानीय रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाँव की 20 टोलियों समेत महिला टोलियों ने भी अपना नाम दर्ज करा चुकी हैं। महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश के इंदौर तथा जबलपुर से भी टोलियाँ अपना नाम समिति के पास दर्ज करा चुकी हैं। यह उत्सव प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क एवं एक धार्मिक आयोजन है इस विशाल दहीहांडी उत्सव प्रतियोगिता का ये 15 वां वर्ष है।

समिति के द्वारा श्री कृष्ण भक्तों के मनोरंजन के लिए विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी जी एवं छत्तीसगढ़ की लाड़ली बेटियाँ गरिमा स्वर्णा दिवाकर बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम कि प्रस्तुति दी जा रही है तथा उड़ीसा के कलाकारों द्वारा घंटा बाजा का प्रदर्शन भी किया जाएगा साथ ही साथ ग्रीस युक्त खंबा एवं वृंदावन से आई कृष्ण लीला कि मनमोहक झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। सभी कृष्ण भक्तों के बैठने की समुचित व्यवस्था समिति के द्वारा कि गई है समिति के द्वारा सभी गोविंदा टोलियों एवं आम जन कि सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन के सहयोग से पुलिस व्यवस्था, प्रथमिक उपचार व्यवस्था व आपात स्थिति में एम्बुलेंस कि व्यवस्था की गई है। गोविंदा टोलियों की किसी भी प्रकार की दुर्घटना की जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी, समिति इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगी।

Post navigation

Previous प्रदेश के सभी सिनेमाघरों में एक साथ 30 अगस्त को होगी रिलीज़ ए ददारे
Next एनसीपी के वरिष्ठ नेता पुरुषोत्तम पांडेय बने शरद पवार गुट के प्रदेश संयोजक

Related Stories

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान

August 23, 2026
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम

August 23, 2026
राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

August 23, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
  • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
  • राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
  • छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान

You may have missed

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े से सावधान

August 23, 2026
राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम

August 23, 2026
राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राखी का बंधन, खुशियों का संसार— महतारी वंदन से बहनों को संबल अपार

August 23, 2026
छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बच्चों के हक की एक भी सीट नहीं होगी प्रभावित: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

August 23, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.