Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • 15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी – कांग्रेस
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी – कांग्रेस

Abhinesh Pandey August 3, 2023

 

*2003, 2008, 2013 के घोषणा पत्र के वायदों को तो भूल गये थे*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव पेटी जनता के सुझाव कम सवाल ज्यादा मिलेंगे*

रायपुर/03 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी को घोषणा पत्र के बजाये प्रायश्चित पत्र बनाना चाहिये। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 15 साल जनता को धोखा देने वाली भाजपा किस नैतिकता से घोषणा पत्र बनायेगी। भाजपा को इस बात का प्रायश्चित करना चाहिये जनता ने उन्हें तीन बार घोषणा पत्र बनाने का मौका दिया था उस घोषणा पत्र के वायदो को पूरा करने के लिये तीन बार सरकार चलाने का अवसर दिया था लेकिन भाजपा वायदा करके वो मुकर गयी। 2003 के घोषणा पत्र में वायदा किया था कि हर आदिवासी परिवार को गाय देने का, हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का, युवाओं को 500 रू. बरोजगारी भत्ता देने का, 2008 में वायदा किया किसानों को धान का 300 रू. बोनस देने का, 2013 में वायदा किया था धान की कीमत 2100 रू. देंगे और 300 रू. बोनस कुल 2400 रू. प्रति क्विंटल धान खरीदी करने का कोई भी वायदा पूरा नहीं किया। एक बार फिर से जनता को ठगने के लिये घोषणा पत्र बनाने जनता के बीच जाने की बात कर रहे है। अब जनता उनके घोषणा पत्र में क्यों भरोसा करेगी? हमने अपने घोषणा पत्र के वायदों को पूरा किया हमारे 36 में से 34 वायदें पूरा हुये। सरकार बनने के पहले घंटे से लेकर आज दिनांक तक मुख्यमंत्री अपने वायदा को पूरा कर रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार में रहते 15 साल वादाखिलाफी करने वाले भाजपाई किस नैतिकता से नये वादो की बात कर रहे है? मन की बात करना और मनमानी थोपना ये भाजपा का राजनैतिक चरित्र है। सत्ता की छटपटाहट में जनता से सुझाव की बात करना भाजपा का नया जुमला है। नये-नये वादो और झूठे दावों से ठगने वाले भाजपाईयों को बताना चाहिये कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव के समय किये गये वादो का क्या हुआ। 100 दिन में मंहगाई कम करने का वादा था किये उल्टा, दैनिक उपभोग की वस्तुओं पर भी भारी भरकम टैक्स लगाकर मंहगाई 4 गुना कर दिये। 2 करोड़ रोजगार हर साल देने का वादा था नई भर्ती तो दूर 30 करोड़ युवाओं की लगी लगाई नौकरी खा गये। केन्द्रीय विभागो में 11 लाख से अधिक पद रिक्त है, सरकारी उपक्रमों में 4 लाख से अधिक पद रिक्त है, लेकिन मोदी सरकार सरकारी उपक्रमों को बेचकर युवाओं के सरकारी नौकरी में रोजगार के अवसर को बेच रही है। नये वादों से पहले भाजपाई बतायें कि छत्तीसगढ़ में 2003, 2008 और 2013 के साथ ही केन्द्र में 2014 और 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा के द्वारा किये गये वादो का क्या हुआ?
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के घोषणा पत्र सुझाव पेटी में प्रदेश की जनता रमन सरकार के दौरान हुए वादाखिलाफी धोखा के बारे में लिखकर भाजपा की पोल खोलेंगी तथा भाजपा नेताओं को आईना दिखायेंगी बीते 9 साल में मोदी सरकार ने जो वादाखिलाफी किया है उससे देश का हर घर हर वर्ग पीड़ित है जनता का आक्रोश भाजपा के सुझाव पेटी में दिखेगा। भाजपा का सुझाव पेटी नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की सुझाव से भरी रहेगी। भाजपा का घोषणा पत्र सुझाव पेटी भाजपा की वादाखिलाफी के चरित्र बेईमानी धोखा से पीड़ित जनता के आक्रोश पत्र से भरा रहेगा। देश की जनता भाजपा की कथनी और करनी को जानती और पहचानती है 15 साल तक प्रदेश के किसान, युवा, महिलाएं, व्यापारी सभी वर्गों के साथ भाजपा ने धोखा किया था।

 

 

Tags: घोषणा पत्र

Post navigation

Previous ओरिएंटेशन कार्यक्रम MATS टावर के इम्पैक्ट सेंटर में किया गया आयोजित
Next विधायक जैन ने राज्य सरकार के योजनाओं की दी जानकारी, हितग्राहियों के भरे फॉर्म

Related Stories

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

October 1, 2026
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन

October 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
  • अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
  • पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन
  • सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • कलिंगा विश्वविद्यालय ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 मनाया

You may have missed

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

फूलगोभी की उन्नत खेती से प्रमोद सिंह को मिला 1.50 लाख रुपए का लाभ

October 1, 2026
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद

October 1, 2026
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होसीलाल साहू के घर आया हुआ रोशन

October 1, 2026
सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: बलौदाबाजार के ‘सेवा सेतु शिविर’ में 3888 हितग्राही हुए लाभान्वित

October 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.