Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अमित शाह के संकल्प व विष्णुदेव साय के निर्देशन से निश्चित ही मार्च-2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूर्ण होगा : विजय शर्मा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अमित शाह के संकल्प व विष्णुदेव साय के निर्देशन से निश्चित ही मार्च-2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य पूर्ण होगा : विजय शर्मा

Abhinesh Pandey December 29, 2024

 

*उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा : मन की बात में बस्तर ओलंपिक को मोदी की सराहना से नक्सल उन्मूलन की दिशा में प्रदेश की भाजपा सरकार को अपने प्रयासों की सार्थकता अनुभव हुई*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए जिन आयामों की शुरुआत पर जोर दिया है, उनमें से एक महत्वपूर्ण प्रयास बस्तर ओलंपिक भी रहा है, जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में रविवार को चर्चा करके इस प्रयास को उदार मन से सराहा है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा बस्तर ओलंपिक को सराहे जाने से नक्सल उन्मूलन की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में काम कर रही प्रदेश की भाजपा सरकार को अपने प्रयासों की सार्थकता अनुभव हुई है।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मन की बात कार्यक्रम के बाद रविवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि कसायता बस्तर-बसायता बस्तर की हमारी टैग लाइन के हिन्दी रूपांतरण को राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रयोग में लेने के लिए प्रधानमंत्री ने कहा है। श्री मोदी ने अपने मासिक प्रसारण में विशेष रूप से बस्तर ओलंपिक की सारी विधाओं व इसमें 1.65 लाख युवाओं की भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की और इसे अभिनव प्रयास बताते हुए ऐसे प्रयासों को अनवरत जारी रखने को कहा है। श्री मोदी ने व्हील चेयर पर दौड़ लगाने वाले पूर्णेंद्र. तीरंदाजी में यूथ आईक़न रंजू सोरी समेत अपनी खेल प्रतिभा का परिचय देने वाले सभी नौजवानों की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री श्री मोदी की दृष्टि कितनी दूर तक जाती है, उनकी सूक्ष्म दृष्टि सब पर पड़ती है, इस बार का यह मासिक प्रसारण इसका प्रमाण है। श्री शर्मा ने कहा कि बस्तर ओलंपिक का पूरा आयोजन बस्तर के युवाओं को भटकाव से रोकने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए था और प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हमारे इन प्रयासों को सराहा, इसके लिए हम सब उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।

उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने केंद्र और राज्य सरकार, दोनों मोर्चों पर नक्सल पीड़ितों व प्रभावितों के लिए किए जा रहे कामों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश में नक्सली-उन्मूलन की दिशा में अनेक आयामों पर काम हो रहा है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के अलावा नक्सल पीड़ितों-प्रभावितों, आत्म समर्पित नक्सलियों और युवाओं को नक्सलवाद की तरफ उन्मुख होनो से रोकने के लिए भी अनेक आयामों पर काम हो रहा है। आत्म समर्पित नक्सलियों के लिए बस्तर में 05 ऐसे भवन तैयार किए गए हैं जहाँ उन्हें सुरक्षित रखा जाकर उनका सर्वतोमुखी विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने साफ कहा है कि इन भवनों में उनके रहने-खाने की 03 वर्ष की व्यवस्था होगी, उनका कौशल उन्नयन होगा, उन्हें प्रतिमाह 10 हजार रुपए दिए जाएंगे, उन पर घोषित इनाम की राशि भी आत्म समर्पित नक्सलियों को मिलेगी, उनको प्लॉट दिए जाएंगे और प्रधानमंत्री आवास भी मिलेगा। श्री शर्मा ने दो टूक लफ्जों में कहा कि प्रदेश सरकार नक्सलियों पर एक भी गोली नहीं चलाना चाहती, लेकिन आईईडी बिछाकर या फिर बंदूक की गोलियों को जोर पर गाँवों की उन्नति को रोकने के नक्सली मंसूबे कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से यह निश्चित है कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह के मार्च-2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निर्देशन में अवश्य पूर्ण होगा।

————–

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की ‘मन की बात’ में बस्तर ओलंपिक आयोजन की प्रशंसा
Next पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन से जन-जन को जोड़ रहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

Related Stories

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • छत्तीसगढ़ प्रदेश शौण्डिक समाज के द्वारा हीरापुर स्थित छठघाट महादेव मंदिर से महादेवघाट प्राचीन हटकेश्वरनाथ मंदिर तक भव्य कांवड़ यात्रा निकालकर जलाभिषेक किया गया

You may have missed

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आधुनिक बागवानी तकनीकों से किसानों की आय बढ़ाने की पहल

August 27, 2026
ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ओखर गौधाम में पशुओं की मौत का मामला

August 27, 2026
छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता पर व्यापक मंथन

August 27, 2026
मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने ‘अंतरिक्ष संगवारी’ अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण पहल का किया शुभारंभ

August 27, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.