Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • आदिवासियों का पुनर्वास क्यों नहीं करना चाहती है सरकार -डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी, AAP, छग
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आदिवासियों का पुनर्वास क्यों नहीं करना चाहती है सरकार -डॉ. संदीप पाठक, प्रदेश प्रभारी, AAP, छग

Abhinesh Pandey July 15, 2025

 

*छत्तीसगढ़ के जल जंगल जमीन को अडानी को देने आमादा साय सरकार-मुकेश अहलावत, प्रदेश सह प्रभारी,AAP, छग*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

 

रायपुर, 15 जुलाई 2025। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने कांकेर के भानुप्रतापपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मलेन में राज्य की साय सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आदिवासियों के हितों की रक्षा करने में सरकार विफल साबित हुई है। और जैसा सरकार बोल रही है कि 31 मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त कर देंगें पर सरकार जवाब दे की जो लोग सलवा जुडूम विस्थापित हुए थे वे लोग आज कहां हैं? पुनर्वास के तहत जो कैंप में गए थे उनकी वस्तु स्थिति क्या है? सरकार स्पष्ट करें! जो गांव वीरान पड़े हैं वो लोग कहां गए और अगर उनका पुनर्वास नहीं हो पाया है तो सरकार ने क्या कदम उठाए? निश्चित ही सरकार की मंशा जंगल को किसी और के हाथ में देने की है,क्योंकि अगर पुनर्वास नहीं होते हैं तो इसका सीधा मतलब है कि किसी भी प्रकार के ग्राम सभा का आयोजन करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सलवा जुडूम आंदोलन के दौरान विस्थापित आदिवासियों के पुनर्वास मामले में स्थिति चिंताजनक है और सरकार छत्तीसगढ़ की जनता को इसका जवाब दे।भाजपा अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में ही नाकाम दिख रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश सह प्रभारी, उप नेता विपक्ष,दिल्ली,मुकेश अहलावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के जल जंगल ज़मीन को साय सरकार उद्योगपतियों के हवाले करना चाहती है। राज्य में अडानी के लिए लाखों पेड़ काटे जा रहें हैं और मुख्यमंत्री “एक पेड़ मां के नाम” का दिखावा कर रही है। सरकार आदिवासियों के रोजगार की व्यवस्था आज तक नहीं कर पायी है. पुनर्वास की व्यवस्था करने में सरकार फेल रही है। आदिवासियों के लिए अच्छे स्कूलों की व्यवस्था नहीं कर पा रही है। राज्य सरकार आदिवासी अंचल में स्वास्थ्य सुविधाएँ मुहैया क्यों नहीं कर पा रही है,आज भी अगर कोई बड़ी घटना घटती है तो उनका इलाज दंतेवाड़ा बीजापुर में कराना पड़ता है। पाँचवी अनुसूची होने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। लगता है उद्योगपतियों से विष्णुदेव साय जी ने पूरे छत्तीसगढ़ को उजाड़ने का ठेका ले लिया है

प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने कहा कि सरकार पन विद्युत परियोजना के प्रभावित 53 गांव में ग्राम सभा क्यों नहीं करवा रही है। विस्थापित आदिवासी परिवारों को आज भी बुनियादी पहचान, भूमि, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों पर तत्काल अमल हो, हथियार की रिकवरी और पुनर्वास योजनाओं का क्रियान्वयन होना चाहिए। विस्थापित आदिवासियों को जल जंगल जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू, प्रदेश महासचिव वदूद आलम, प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग चावला, प्रदेश महासचिव (सोशल मीडिया, मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु चंद्रा,प्रदेश संगठन मंत्री तेजेंद्र तोड़ेकर , प्रदेश सह सचिव के. ज्योति,रायपुर लोकसभा अध्यक्ष अज़ीम खान, रायपुर लोकसभा महासचिव प्रदुमन शर्मा,रायपुर लोकसभा उपाध्यक्ष इमरान खान,प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कांकेर देवलाल नरेटी,प्रदेश अध्यक्ष (आदिवासी विंग) मेहर सिंह वट्टी,प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चंद्राकर,प्रदेश संगठन प्रभारी संतराम सलाम, कांकेर लोकसभा अध्यक्ष हरेश चक्रधारी,महिला प्रदेश अध्यक्ष मिथलेश बघेल, प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, नारायणपुर जिलाध्यक्ष नरेंद्र नाग,बालोद जिलाध्यक्ष बालक साहू, कांकेर जिला मीडिया प्रभारी रविंद्र शोरी, शिव शर्मा सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट:प्रयास विद्यालय, नालंदा परिसर सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए जताया आभार
Next दिल्ली में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से की मुलाकात

Related Stories

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 13, 2026
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

August 13, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

August 13, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
  • Google Boy रुद्र शर्मा ने जन्मदिन पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण; बच्चों को दिए डिजिटल डिटॉक्स के टिप्स

You may have missed

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

August 13, 2026
इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन

August 13, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में “एक शाम शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन

August 13, 2026
तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़

August 13, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.