नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। राहुल को सरकारी आवास भी आवंटित कर दिया गया है। जिसमें वह सांसदी जाने से पहले रहते थे। यानी आने वाले दिनों में कांग्रेस नेता 12 तुगलक लेन वाले बंगले में रहेंगे।
बता दें लोकसभा की हाउस समिति द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता बहाल होने के बाद आज (मंगलवार) उन्हें पुराना सरकारी आवास 12 तुगलक लेन का बंगला आवंटित कर दिया गया। जब पत्रकारों ने उनसे बंगला मिलने पर सवाल पूछा तो राहुल ने कहा, मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है। तुगलक लेन बंगले से राहुल गांधी की खास यादें जुड़ी हैं। वह 19 साल से इसी बंगले में रह रहे थे। बंगाला खाली करने पर राहुल ने कहा था कि मैंने सच बोलने की कीमत चुकाई है।
