Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भूपेश सरकार गरीबों को आवास दे रही है, तो भाजपाईयों के पेट में दर्द हो रहा है
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भूपेश सरकार गरीबों को आवास दे रही है, तो भाजपाईयों के पेट में दर्द हो रहा है

Abhinesh Pandey October 23, 2023

 

*भूपेश सरकार की “आवास न्याय योजना“ में 1 रुपया भी केंद्र की मोदी सरकार का नहीं है, झूठा श्रेय लेने के लिए भाजपा के नेता गलतबयानी कर रहे हैं*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*कांग्रेस सरकार 1 लाख से अधिक आवासीय पट्टे, 5 लाख़ वनाधिकार पट्टों का वितरण किया, रमन सरकार ने 15 साल में एक भी गरीब को नया पट्टा नहीं दिया, उल्टे गरीबों के घर पर बुलडोजर चलाए*

रायपुर 23 अक्टूबर 2023। आवास और पट्टा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के आरोप पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश सरकार की “आवास न्याय योजना“ में 1 रुपया भी केंद्र की मोदीसरकार का नहीं है, झूठा श्रेय लेने के लिए भाजपा के नेता गलतबयानी कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल चुनावी लाभ के लिए घड़ियाल आंसू बहा रहे हैं। 15 साल सरकार में रहने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के यही नेता गरीबों के मकानों पर बुलडोजर चलवाते थे। राजेश मूणत और बृजमोहन अग्रवाल, रमन सिंह सरकार में तीन-तीन बार मंत्री रहे जिसने आक्सीजोन के नाम पर गरीबों के दुकान और मकान तुड़वाए। शहर के भीतर के गरीब बस्तियों को बेरहमी से उजड़ा। ऐतिहासिक, प्राचीन और धार्मिक महत्व के मौली माता और मरही माता मंदिर तक को नहीं छोड़े। अब चुनाव नजदीक आते ही गरीबों के भूखंड और आवास पर जुमलेबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने अब तक छत्तीसगढ़ में एक लाख से अधिक आवासीय पट्टों का वितरण किया है। साहस है तो राजेश मूणत यह बताएं कि 15 साल मंत्री रहते हैं कितने गरीबों को पट्टा जारी करवाया है? असलियत यही है कि भाजपा के 15 साल के कुशासन में छत्तीसगढ़ में किसी भी गरीब को पट्टा नहीं दिया गया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भूपेश सरकार ने न केवल ग्रामीण और शहरी आवास बल्कि “मोर जमीन मोर मकान“ योजना के तहत भी गरीबों के सिर पर छत का अधिकार दिया है। अपने वादे के अनुरूप 5 लाख 18 हजार से अधिक वनभूमि पट्टे आवंटित किए हैं। शहर में नजुल भूमि पर मालिकाना हक़ दिया है। कांग्रेस की सरकारों नें एक लाख से अधिक आवासीय पट्टे का वितरण किया गया। गरीब विरोधी रमन सरकार नें एक भी गरीब को नया पट्टा नहीं दिया। रायपुर शहर में ही 25 हजार से अधिक लोगों को भूपेश सरकार में पट्टा मिला है। 2016-17 में जब केंद्र में मोदी की सरकार थी और छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की उस दौरान बस्तर के दंतेवाड़ा जिले के नंदराज पर्वत को अडानी को सौंप दिया गया था, जिसे भूपेश सरकार ने निरस्त किए हैं। रमन सरकार के दौरान किसान और आदिवासियों से 90 हज़ार एकड़ से अधिक की भूमि छीनकर मोदी के पूंजीपति मित्रों को दी गई। रमन राज में मुंगेली में पावर प्लांट लगाने का सपना दिखाया, औषधी खेती और रतनजोत के नाम पर सरकारी जमीन भाजपाईयों ने अपने समर्थकों को बांट दिए। लोहड़ी गुंडा में संयंत्र लगाने के नाम पर 1700 आदिवासियों से 4200 एकड़ जमीन छीनकर लैंड बैंक बना कर रखा था, जिसे भूपेश सरकार निःशुल्क वापस किया। स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों से आदिवासियों से किसानों से जमीन छीलने का काम करती है और कांग्रेस की सरकार देने का।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा की रमन सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ के किसानों और आदिवासियों से जल-जंगल-जमीन छीनकर उद्योगपतियों को दिए। चुनावी लाभ के लिए अब आवास के नाम पर झूठ बोल रहे हैं। मोदी सरकार का छत्तीसगढ़ के प्रति दुर्भावना और भाजपा के 9-9 निकम्में सांसदों के कारण ही छत्तीसगढ़ में प्रतीक्षारत 7 लाख गरीब आवास से वंचित हुये। मोदी सरकार के द्वारा दुर्भावना पूर्वक आवास रोके जाने से राज्य की जनता को राहत देने के उद्देश्य से ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के संसाधनों से ही ‘‘छत्तीसगढ़ आवास न्याय योजना’’ की शुरूआत किया है, जिसके तहत पहले चरण में 7 लाख आवासहीनों को स्वयं का आवास उपलब्ध करने की पहल की है। आने वाले समय में 17 लाख लोगों को भूपेश बघेल सरकार आवास देगी। भारतीय जनता पार्टी के नेता गलत बयानी करने के बजाय छत्तीसगढ़ की जनता को यह बताएं कि मोदी सरकार ने पीएम आवास का आबंटन क्यों रद्द किया? भूपेश सरकार की आवास योजना छत्तीसगढ़ सरकार के अपने संसाधनों से है, उसमें 1 रुपया भी केंद्र की मोदी सरकार का नहीं है। झूठा श्रेय लेने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता गलत बयानी कर रहे हैं।

 

 

Post navigation

Previous मंदिर में अचानक टकराए प्रत्याशी पुरंदर-कुलदीप, दोनों ने कहा- कृपा बनी रहे…
Next ग्रीनआर्मी ने किया पॉलीथिन रूपी रावण का दहन

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.