Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • अटल जी के सुशासन की परिकल्पना हम सब मिलकर साकार करेंगे -बृजमोहन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अटल जी के सुशासन की परिकल्पना हम सब मिलकर साकार करेंगे -बृजमोहन

Abhinesh Pandey December 25, 2023

 

_25 दिसंबर रायपुर_

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

भारत रत्न, भाजपा हस्ताक्षर पूर्व प्रधानमंत्री पूज्य अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन “सुशासन दिवस” पर दूधाधारी मंदिर के निकट स्थित अटल चौक पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि अटल जी ने भारतवर्ष के लिए जिस सुशासन की परिकल्पना की थी उस परिकल्पना को साकार करने के लिए उपस्थित हम सभी लोगों ने अपना योगदान सुनिश्चित करने हेतु आज संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी एक मजबूत सुशासन के पक्षधर थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान सुशासन को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने कहा कि, अटल जी ने कई दशक पहले कहा था कि ‘अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा’ उनकी बात आज सही साबित हो गई और देश में खिला कमल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्र को प्रगति की राह पर आगे लेकर जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी जी ने सबको साथ लेकर चलना सिखाया। वो तुष्टिकरण की राजनीति के विरोधी थे। उन्होंने कहा था कि विकास सबका होना चाहिए ।

देश में प्रधान मंत्री ग्रामीण सड़क योजना, सभी को शिक्षा का अधिकार, स्वर्ण चतुर्भुज आदि योजनाओं की नींव रखी थी। अटल जी के नेतृत्व में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था जिसके बाद पूरी दुनिया ने भारत पर अनेकों प्रतिबंध लगाए थे। लेकिन अटल जी ने सबका डट कर सामना किया था।

बृजमोहन ने कहा कि, मैं सौभाग्यशाली रहा कि मुझे अटल जी के नेतृत्व में काम करने और बहुत कुछ सीखने का मौका मिला।

श्री बृजमोहन अग्रवाल ने लोगों को सुशासन के उच्चतम स्तर को अपने जीवन में अपनाने के लिए सुशासन की शपथ भी दिलाई। जिससे सभी एकजुट होकर सुशासन को बढ़ावा दें और एक बेहतर भविष्य के लिए मजबूत नींव रखी जा सके।

कार्यक्रम में नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, पार्षद सरिता वर्मा, पार्षद मृत्युंजय दुबे, पार्षद सरिता आकाश वर्मा, मनोज वर्मा उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रायपुर, सीमा कंदोई, चंद्र पाल धनकर पार्षद, रमेश ठाकुर जिला भाजपा महामंत्री आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कई स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। इस दौरान श्री अग्रवाल ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।

 

Post navigation

Previous पूर्व विधायक जैन नारायण सेवा में शामिल हुए
Next सामाजिक समरसता सरगुजा यात्रा यादवीय एकता अखंडता के लिए सेतू का कार्य करेगा -परमानंद यादव (प्रदेश अध्यक्ष) प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ

Related Stories

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • भोरमदेव कॉरिडोर के निर्माण में तेजी लाने उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री के कड़े निर्देश

You may have missed

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से रीता की रसोई हुई धुआंमुक्त, खेती-बाड़ी के लिए बचने लगा समय

September 21, 2026
सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: आयुष्मान कार्ड से शिशु खलखो को इलाज के खर्च की चिंता से मिली राहत

September 21, 2026
सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: महतारी वंदन की राशि से यशोदा ने संवारा सिलाई का कारोबार

September 21, 2026
लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

लहपटरा में ‘पोषण माह’ के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 21, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.