Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली—महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विष्णु भैया का संबल, बहनों की खुशहाली—महतारी वंदन से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

Abhinesh Pandey August 31, 2026

 

*हर माह मिल रही 1,000 रूपये की सहायता से महिलाएं पूरी कर रहीं बच्चों की पढ़ाई और घर की छोटी-छोटी जरूरतें*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर, 31 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की पात्र महिलाओं के लिए नियमित आर्थिक संबल का माध्यम बन रही है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपनी घरेलू और व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो रही हैं।

जशपुर जिले के ग्राम देवगुड़ा निवासी श्रीमती परमिला प्रजापति भी महतारी वंदन योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें हर माह मिलने वाली आर्थिक सहायता से अपने बच्चे की पढ़ाई और पोषण से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है। इसके साथ ही वे घर की छोटी-छोटी जरूरतों को भी इसी राशि से पूरा कर लेती हैं।

श्रीमती परमिला प्रजापति बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने खर्चों के संबंध में स्वयं निर्णय लेने का अवसर दिया है। अब वे अपनी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर करती हैं। इससे न केवल परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में सहूलियत मिल रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी मजबूती मिली है। उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग के साथ सम्मान और आत्मनिर्भरता का आधार भी बन रही है। नियमित रूप से मिलने वाली राशि से महिलाओं को अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता।

परमिला प्रजापति ने योजना के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “विष्णु भैया की सरकार महिलाओं की जरूरतों और सम्मान का ध्यान रख रही है। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली राशि हमारे लिए बहुत उपयोगी है।”

महतारी वंदन योजना से मिलने वाला नियमित आर्थिक संबल प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्षम बनाने के साथ उनके परिवारों की खुशहाली में भी योगदान दे रहा है। “बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान” की भावना के साथ यह योजना महिला सशक्तिकरण को नई दिशा दे रही है।

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, हर किसान के लिए किफायती फसल बीमा
Next खनिज उत्पादन तक सीमित नहीं रहेगा छत्तीसगढ़, अन्वेषण से एडवांस मैन्युफैक्चरिंग तक विकसित होगी पूरी वैल्यू चेन – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Related Stories

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • राष्ट्रपति से भेंट कर लौटे प्रतिभावान विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात

You may have missed

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

जामबहार में बनेगा 3.40 करोड़ की लागत से नया सबस्टेशन

September 1, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अधिकारी कर्मचारी को किया सम्मानित

September 1, 2026
ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

ग्रामोद्योग विभाग के अधिकारियों ने तकनीकी वस्त्र मिशन के संबंध में दिया प्रस्तुतिकरण

September 1, 2026
सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सैनिक स्कूल अंबिकापुर का 18वां स्थापना दिवस समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

September 1, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.