Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय में दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस संपन्न

Abhinesh Pandey June 30, 2026

एआई फाॅर विकसित भारत/2047 का समापन

रायपुर- वैश्विक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के दौर में पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के बदलते स्वरूप पर चर्चा करने के लिए, मैट्स यूनिवर्सिटी के मैट्स स्कूल ऑफ लाइब्रेरी साइंस द्वारा दो दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस का सफल आयोजन किया गया. इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य विषय ’’ट्राॅंसफाॅर्मिंग लाइब्रेरिज थ्रु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) फाॅर विकसित भारत/2047 (एनसीटीएलएआई-व्हीबी/2047)’’ था।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कॉन्फ्रेंस का विधिवत उद्घाटन किया गया। पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष और कन्वेनर डॉ. कल्पना चंद्राकर द्वारा विभाग की उपलब्धियों और कॉन्फ्रेंस के उद्देश्य के विस्तृत विवरण के साथ विचार साझा किए, उन्होंने बताया कि कैसे एआई तकनीक आने वाले समय में पुस्तकालयों की स्थिति को प्रभावित करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डाॅ. अमित केशव, प्रोफेसर केमिकल इंजीनियरिंग, एनआईटी रायपुर, विशिष्ट अतिथि श्री डाॅ. सुनील कुमार सतपथी, डिप्टी लाइब्रेरियन, एनआईटी रायपुर और माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) के. पी. यादव ने ‘एआई और विकसित भारत‘ के संकल्प पर अपने महत्वपूर्ण विचार साझा किए. कुलपति महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत को साल 2047 तक विकसित बनाने में तकनीक और डिजिटल साक्षरता का सबसे बड़ा योगदान होगा, जिसमें पुस्तकालयों को मॉडर्न एआई टूल्स से लैस करना एक क्रांतिकारी कदम है. मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने भी लाइब्रेरी ऑटोमेशन, डेटा सुरक्षा और मशीन लर्निंग के महत्व पर जोर दिया.

कॉन्फ्रेंस के दौरान रिसर्च स्कॉलर्स, शिक्षाविदों और छात्रों द्वारा एआई-एन्हांस्ड लाइब्रेरी सर्विसेज, ओपन-एक्सेस, डिजीटल नाॅलेज मैनेजमेंट, एथीकल इश्यूज और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 जैसे विषयों पर विभिन्न राज्यों से आए शोधकर्ताओं के 40 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।

दो दिनों तक चले इस नेशनल कॉन्फ्रेंस में देश भर के मुख्य वक्ताओं में डॉ. सुनील कुमार सतपथी (डिप्टी लाइब्रेरियन, एनआईटी रायपुर), डॉ. मो. शोएब अंसारी (इंचार्ज आईटी सेल, उच्च शिक्षा निदेशालय, नया रायपुर), डॉ. सैयद शाज हुसैन (असिस्टेंट लाइब्रेरियन, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, उप्ऱ), डॉ. नवनीत कुमार शर्मा (वैज्ञानिक-बी, इन्फ्लिबनेट सेंटर, गांधीनगर) एवं डाॅ. अभय चैरसीया, असिस्टेंट लाइब्रेरियन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, डाॅ. मृदु साहू, एसोसिएट प्रोफेसर, आईटी डिपार्टटमेंट, एनआईटी रायपुर ने विभिन्न तकनीकी सत्रों में अपना ज्ञान साझा किया.

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मैट्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री गजराज पगारिया, महानिदेशक श्री प्रियेश पगारिया, उप-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड और कुलसचिव श्री गोकुलानंदा पंडा ने पूरी आयोजक समिति के को-कन्वेनर डॉ. प्रमोद कुमार, समन्वयक डॉ. साहित्यांजलि चंद्र एवं श्री संजय शाहजीत, साथ ही सहायक प्राध्यापक ओमलता साहू, लुकेश मिर्चे, असिस्टेंट लाइब्रेरियन शशिकांत कोसरे सहित टीम के सभी सदस्यों को इस सराहनीय प्रयास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं.

Post navigation

Previous रायपुर में ‘अष्टविनायक रियल्टीज़ ‘ ला रहा है अपने प्रोजेक्ट अभिनव सिटी में भव्य ‘आवास मेला’: प्रकृति और आधुनिकता का अद्भुत संगम
Next सफलता की कहानी – उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर, खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान

Related Stories

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के करकमलों से उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित हुए पुलिस एवं नगर सेना के अधिकारी-कर्मचारी

You may have missed

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

Taking Contribution of Chhattisgarh’s Brave Heroes in India’s Freedom Struggle to New Generation Is Our Responsibility: Chief Minister Shri Vishnu Deo Sai

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : मुख्यमंत्री श्री साय ने पुलिस परेड ग्राउंड पर किया ध्वजारोहण, परेड की ली सलामी

August 15, 2026
स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह : शालेय विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

August 15, 2026
घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

घुड़सवारों के साहस, महिला बैग पाईपर बैंड की लय और श्वान दल के रोमांचक प्रदर्शन से सजा स्वतंत्रता दिवस समारोह

August 15, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.