Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • भाजपा राज में सड़क पर महुआ फेंकने को मजबूर थे आदिवासी : भूपेश बघेल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

भाजपा राज में सड़क पर महुआ फेंकने को मजबूर थे आदिवासी : भूपेश बघेल

Abhinesh Pandey November 1, 2023

 

*सुकमा की चुनावी सभा में भाजपा और पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर बरसे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले की उपलब्धियों पर जनता से मांगा कांग्रेस के पक्ष में वोट*

दिनांक 1 नवंबर 2023, सुकमा : सुकमा की जनसभा में भाजपा पर हमला बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक दौर वो भी था जब भाजपा की सरकार थी और उन्होंने महुआ की खरीदी बंद कर दी, जिससे इतिहास में पहली बार आदिवासियों को महुआ को सड़क पर फेंकना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में आदिवासी सताये गए और उन्हें ठगा गया।
विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह ने हमेशा झूठ बोला है, उन्होंने प्रदेश के किसानों से धान का एक-एक दाना खरीदने, 2100 समर्थन मूल्य का दाम देने, आदिवासियों को जर्सी गाय देने, प्रत्येक आदिवासी परिवार को सरकारी नौकरी देने समेत कई वादे जनता से किए थे जिसे कभी पूरा नहीं किया।

*रमन राज में हावी थी कमीशनखोरी*

चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फिर एक बार पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह को कमीशनखोर बताते हुए आरोपों की झड़ी लगा दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ रमन सिंह कमीशनखोरी किए, चप्पल, मोबाइल और टिफिन बांटने में कमीशन खाया और भ्रष्टाचार किया।

*सुकमा आने के लिए 10 बार सोचना पड़ता था*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार के दौरान नक्सल हमलों और सुरक्षा चूक के कारण हुई घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज से 5 बरस पहले तक किसी काम से सुकमा आना पड़ता था तो 10 बार सोचना पड़ता था, खौफ ऐसा था कि हम जिस रास्ते से आते थे उस रास्ते से वापस नहीं जाते थे। मुख्यमंत्री ने झीरम घाटी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि जिस झीरम घाटी में हमारे नेताओं की शहादत हुई थी आज वहां रात के 10 बजे-12 बजे तक आ-जा सकते हैं।

*कांग्रेस के 5 साल में बदला सुकमा*

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिछले 5 साल के दौरान कांग्रेस सरकार में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि गांवों में सड़कें बनीं, राशन दुकानें खुली, 300 बंद स्कूल फिर से खुले, शिक्षा की व्यवस्था की, लाइब्रेरी खोली गई। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि सुकमा के एक बच्चे ने 10 बोर्ड परीक्षा में टॉप किया है।

*महंगाई को रोकने में केंद्र सरकार विफल*

मुख्यमंत्री ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि केंद्र सरकार महंगाई बढ़ा रही है, हम कम कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने गैस सिलेंडर में 5 सौ रुपये की सब्सिडी देने समेत महंगाई को कम करने के लिए कई बड़ी घोषणा की है, जिसे फिर से सरकार बनने पर प्राथमिकता के साथ पूरा करेंगे।

 

 

Post navigation

Previous अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव जयराम रमेश की पत्रकार वार्ता 01 नवंबर 2023
Next जयराम रमेश ने सच कबूल लिया कि किसान को धान का पैसा मोदी जी देते हैं -सरोज पांडेय

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • कांग्रेस की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर, जनता ने इसीलिए नकारा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान: स्वस्थ कल के लिए आयुर्वेद थीम पर बुनगा में विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

September 22, 2026
सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्वास्थ्य कवरेज की ओर अग्रसर, आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

September 22, 2026
सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी: ‘जतन केंद्र’ ने बदली 27 हजार से ज्यादा बच्चों की जिंदगी

September 22, 2026
माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

माताओं-बहनों का सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.