Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि श्री आगम सागर महाराज ससंघ की कलश स्थापना में जबरदस्त उत्साह; भक्ति में सराबोर नवोदय तीर्थ आदिश्वर धाम में उमड़ा दिगंबर जैन समाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में मुनि श्री आगम सागर महाराज ससंघ की कलश स्थापना में जबरदस्त उत्साह; भक्ति में सराबोर नवोदय तीर्थ आदिश्वर धाम में उमड़ा दिगंबर जैन समाज

Abhinesh Pandey August 2, 2026

रायपुर।

नवोदय तीर्थ श्री दिगंबर जैन आदिश्वर धाम में मुनि 108 श्री आगम सागर महाराज ससंघ की कलश स्थापना संपन्न; 4 माह होंगे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु तीर्थ निर्माण को मिलेगी गति

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड में नवोदय तीर्थ श्री दिगंबर जैन आदिश्वर धाम में समययोपदेश वर्षायोग 2026 के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबियों ने सहभागिता कर धर्मलाभ अर्जित किया और क्षेत्र जैन धर्म के जयकारों व भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।

श्री नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षा योग 2026 समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र जैन गुरुकृपा एवं कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय नायक जैन ने बताया कि आज प्रातः 7 बजे से जिनालय की बेदी में श्रीजी का अभिषेक शांति धारा की गई।जिसमें आज श्री जी के प्रथम अभिषेक का सौभाग्य श्री प्रीतम कुमार जैन, श्री श्रद्धेय जैन (विक्की), श्री नवीन मोदी, श्री पुष्पेंद्र जैन (टिल्लू) एवं श्री विनय जैन, इन पुण्यार्जक परिवारों को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात प्रथम शांतिधारा श्री जीवन लाल जी जैन एवं श्री पुष्पेंद्र कुमार जैन (टैगोर नगर, रायपुर) तथा द्वितीय शांतिधारा श्री विनय कुमार जैन (C.A.) द्वारा संपन्न की गई।

आज विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में मंदिर परिसर एवं मंडप में ध्वजारोहण करने का पावन सौभाग्य श्रीमान राजकुमार जैन व श्रीमती शकुंतला जैन, श्री नवीन जैन व श्रीमती कविता जैन, श्री नमन जैन व श्रीमती आशिका जैन तथा कु. आस्था जैन (मोदी परिवार, टैगोर नगर, रायपुर) को प्राप्त हुआ

आज मुनि संघ की आहारचर्या में नवधाभक्ति पूर्वक आहार देने का सौभाग्य मुनि श्री 108 आगम सागर जी के लिए श्रीमती रोहिता पुष्पेंद्र जैन, मुनि श्री 108 पुनीत सागर जी के लिए श्रीमती रुचि श्रेयश जैन, एलक श्री 105 धैर्य सागर जी के लिए श्रीमती पुष्पा बंशीलाल जैन, और एलक श्री 105 स्वागत सागर जी के लिए श्रीमती रेखा रमेश जैन ने पुण्यार्जक बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

आज कलश स्थापना कार्यक्रम में दोपहर 1 बजे कलश स्थापना कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान महिला मंडल द्वारा आचार्य श्री पूजन में संगीतमय भजनों की प्रस्तुति देते हुए नृत्य के साथ अष्ट द्रव्य चढ़ाए गए। सभी मंदिर के अध्यक्षों एवं कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भी श्रद्धापूर्वक अर्घ्य समर्पित किए गए। इसके पश्चात महिला मंडल द्वारा विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने सभी का मन मोह लिया।

मुनि श्री आगम सागर जी महाराज की मंगल देशना

कार्यक्रम के दौरान मुनि श्री 108 आगम सागर जी महाराज ने अपनी मंगल देशना में बताया कि मालवीय रोड स्थित इस लगभग 150 वर्ष पुराने अतिशयकारी प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण कर इसे ‘लघु तीर्थ’ बनाने की अंतिम देशना संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महामुनिराज ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान दी थी। डोंगरगढ़ में उत्कृष्ट यम समाधि प्राप्त करने वाले आचार्य श्री द्वारा अपने अंतिम समय में इस नवीन जिनालय ‘लघु तीर्थ’ के निर्माण का मंगल आशीर्वाद मिलना रायपुर समाज के लिए परम सौभाग्य की बात है।

मुनि श्री ने आगे कहा कि ऊंचे शिखर का 3 मंजिला भव्य मंदिर, त्रिकाल चौबीसी और सहस्रकूट जिनालय, संत निवास एवं सर्वसुविधा युक्त धर्मशाला, पार्किंग और एक सुंदर गार्डन का ऐसा निर्माण इसकी सुंदरता में चार चांद लगाएगा। इस निमित्त हमारे वर्तमानाचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज ने हमें इस निर्माण को प्रारंभ करने हेतु भेजा है। अब पूरे समाज और हम सभी का यह दायित्व है कि इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए, क्योंकि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के वचन कभी खाली नहीं जाते।

आज कलश स्थापना के कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थापना कलश प्राप्त करने वाले सौभाग्यशाली परिवार इस प्रकार रहे:-

प्रथम मुख्य कलश (श्री नवोदय तीर्थ वर्षायोग 2026): श्री नरेंद्र जी जैन व श्रीमती अरुणा जैन और श्री योगेंद्र जैन व श्रीमती श्रद्धा अर्हम जैन

द्वितीय कलश (मूलनायक सर्वार्थ कलश): श्री विनोद, संजना, राजकुमार जी बड़जात्या (जशपुर)

शासन नायक महावीर सिद्धि कलश: श्री सनत कुमार, मनोज कुमार, मनीष, रोमिल जैन (चूड़ी वाला परिवार)

श्री आचार्य समय सागर जी कलश: श्रीमान डॉ. रोहित जैन व डॉ. राखी जैन तथा श्री सुमत जी जैन

श्री गुरुविद्या सम्योदय कलश: श्री संजय, दीप्ति, अर्हम (सतना प्रेमी परिवार)

श्री आदिश्वर जिनेंद्र समर्पण कलश: श्रीमान भरत, प्रिंस भौरावत परिवार

श्री आदिश्वर धाम जिनेश्वर समर्पण कलश: गुप्त परिवार

पहली चौबीसी कलश: इंदरचंद व प्रियांक जैन, दीपचंद व प्रदीप जैन, कैलाश, संदीप, अतुल, आदेश, शरद कुमार व शिशिर जैन, श्री आशीष व सपना जैन (चिरमिरी), तथा C.A. विनय व रंजना जैन ने कलश स्थापना के कलश बोलियो के माध्यम से लिये। श्री सकल दिगंबर जैन समाज,एवं नवोदय तीर्थ वर्षायोग आदिश्वर धाम समिति 2026,श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट,एवं कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने समस्त समाज जन का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

सूचनादाता

प्रणीत जैन

सकल दिगंबर जैन समाज रायपुर

नवोदय तीर्थ समयोपदेश वर्षायोग 2026 समिति

श्री दिगंबर जैन आदिश्वर धाम

श्री दिगंबर जैन बड़ा मंदिर मालवीय रोड रायपुर

 

Post navigation

Previous विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
Next छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री ने श्री सत्य साई ग्राम का किया दौरा

Related Stories

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • ‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • युवा शक्ति विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की सबसे बड़ी ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत कल होगा श्रमदान – तालाब सफाई अभियान

September 24, 2026
‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

September 24, 2026
उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा ने रखी कवर्धा के नए स्वरूप की नींव, 54 करोड़ से बनेगी 4 लेन सड़क

September 24, 2026
सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सेवा की कहानी : वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ बिताए आत्मीय पल, सम्मान से खिले चेहरे

September 24, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.