Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव

Abhinesh Pandey July 29, 2026

*उप मुख्यमंत्री ने वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण की दिलाई शपथ*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण*

रायपुर. 29 जुलाई 2026. वृक्ष धरती का श्रृंगार ही नहीं, बल्कि जीवन का आधार है। जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण कर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज गुरु पूर्णिमा एवं अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर वन विभाग द्वारा बिलासपुर के पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित वन महोत्सव में ये बातें कही। उन्होंने इस अवसर पर ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत पौधरोपण किया। श्री साव ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने वन विभाग के ‘‘पौधा तुंहर दुवार’’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि का वितरण भी किया।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिक्षा के मंदिर में वृक्षारोपण होना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायी है। गुरु त्याग, समर्पण और ज्ञान के प्रतीक होते हैं। आज का दिन गुरुओं के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस भी है, जो हमें वन एवं वन्य जीवों के संरक्षण के महत्व की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मानव शरीर अनेक अंगों से मिलकर बना है, उसी प्रकार पृथ्वी पर जीवन के संतुलन के लिए वृक्ष अत्यंत आवश्यक हैं। जल संरक्षण, स्वच्छ पर्यावरण और धरती को जीवनदायी बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से पौधरोपण को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किया गया ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान प्रकृति और मातृत्व के प्रति सम्मान का प्रतीक है। प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का दायित्व भी निभाना चाहिए।

विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने वन महोत्सव में कहा कि वन मानव जीवन और प्रकृति के संतुलन का आधार हैं। वनों की अंधाधुंध कटाई के दुष्परिणाम आज सामने आ रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन एवं अन्य विशेष अवसरों पर एक पौधा अवश्य लगाए तथा उसके संरक्षण का संकल्प भी ले। सीसीएफ श्री मनोज पांडे ने वन महोत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि वर्ष 1950 से प्रारंभ हुआ यह अभियान आज भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का प्रभावी माध्यम बना हुआ है।

विधायक श्री दिलीप लहरिया, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, बिल्हा जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्री रामकुमार कौशिक, कुलपति डॉ. विरेन्द्र कुमार सारस्वत, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, नगर निगम के आयुक्त श्री प्रकाश कुमार सर्वे, वनमंडलाधिकारी श्री नीरज कुमार, श्री मोहित जायसवाल और श्री राजेश सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद थे।

Post navigation

Previous बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त

Related Stories

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त

July 29, 2026
छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

July 29, 2026
विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

July 29, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त
  • छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • योजनाओं का संबल, आत्मनिर्भरता की ओर कदम

You may have missed

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

धरती का श्रृंगार हैं वृक्ष, प्रत्येक व्यक्ति पौधरोपण का संकल्प ले : अरुण साव

July 29, 2026
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण देकर किया गया सशक्त

July 29, 2026
छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में विकसित होंगे 4 नए औद्योगिक पार्क

July 29, 2026
विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष केन्द्रीय सहायता योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय अंतर्विभागीय समिति की बैठक सम्पन्न

July 29, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.