Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों को दिया गया प्रशिक्षण

Abhinesh Pandey April 15, 2026

 

*रायपुर संभाग से 242 एवं बिलासपुर संभाग से 133 हाजी हज्जन इस बार करेंगे मक्का मदीने की जियारत*

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

*छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर में सन् 2026 में हज यात्रा पर जाने वाले आजमीनों को हज का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें लोगों को हज कमेटी द्वारा किए गए इंतजाम और कुछ तबदीलियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में हज्जे बैतुल्लाह जाने वाले जायरीनों ने प्रशिक्षण लिया।*

*दिनांक 15/04/2026 को रायपुर शहर के मेडिकल कालेज ऑडिटोरियम में हज कमेटी के हज ट्रेनरों द्वारा हज यात्रा पर जाने वाले लोगों को प्रशिक्षण दिया गया। शिविर की शुरुआत मौलाना महताब किबला ने तिलावते कुरान से की।*

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने हज यात्रियों को संबोधित करते हुए सभी हाजियों की सफल एवं सुखद हज यात्रा की कामना करते हुए सभी हाजियों से देश एवं प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की दुआ करने की अपील की*

*हज यात्रियों को संबोधित करते हुए राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्ज़ा एजाज बेग ने हज यात्रा के इंतजामात का विस्तृत विवरण देते हुए सभी हज यात्रियों को मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि राज्य के हज यात्रियों को हरसंभव सुविधाएं माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय अल्पसंख्यक विकास मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में उपलब्ध कराई जा रही है साथ ही हाजियों को और अधिक से अधिक सुविधाएं भविष्य में हज कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी जिससे उनकी हज यात्रा और अधिक आरामदायक होगी।*

*दिन भर चले इस प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता मिर्ज़ा एजाज बेग, चेयरमेन छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी ने किया। प्रशिक्षण शिविर में मुख्य रूप से मौलाना महताब, मौलाना अमीर बेग एवं गुलाम रहमान खान सदस्य हज कमेटी, सचिव डाॅ खुशबू उस्मान एवं मास्टर ट्रेनर्स ने शिविर में शामिल हज यात्रियों को अरकाने हज के संबंध में प्रशिक्षण दिया।*

*गौरतलब हो, कि हज यात्रा करने के उद्देश्य से सऊदी अरब जाने से पहले हज यात्रियों का प्रशिक्षण आवश्यक होता है। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के द्वारा प्रत्येक साल ‘आजमीने-हज’ के लिए प्रशिक्षण रखा जाता है। इस बार भी हज पर जाने वाले लोगों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बार यहां खास बात ये रही कि हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा तैयार किए गए एप हज सुविधा एप के संचालन का विशेष रूप से सभी को प्रशिक्षित किया गया।*

*आयोजित कार्यक्रम के तहत उमरा, हज, हज के 5 दिन, मदीना मुनव्वरा और मुकद्दस मकामात में न्यूनतम कठिनाइयों के साथ उपस्थिति के दौरान आवश्यक विभिन्न अनिवार्य रसम-श्रेष्ठ आचरण के लिए विस्तृत जानकारी और सलाह दी गई। प्रशिक्षण शिविर में मौजूद सभी हज यात्रियों को मास्टर ट्रेनरों ने हज का सफर शुरू करने से लेकर घर वापस आने तक की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।*

*प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि माननीय श्याम बिहारी जायसवाल, माननीय मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, हज कमेटी के चेयरमैन मिर्ज़ा एजाज बेग, विशेष अतिथि श्री महेंद्र छाबड़ा, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग, श्री रमेश ठाकुर, जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, एवं भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान, श्रीमती नजमा अजीम खान, साजिद पठान साहब, कार्यालय प्रभारी, इसराइल खान, नासिर खान, अमिक खान, मोबिन खान, हाजी अब्दुल रहीम, हाजी फहीम खान, मुतवल्ली, शहर जामा मस्जिद, मौलाना शहाबुद्दीन, सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*

Post navigation

Previous प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना
Next नरेंद्र मोदी जी ने 12 वर्षों में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया है – मुख्यमंत्री साय

Related Stories

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • दही हांडी हमें एकता, सहयोग और टीम भावना की शक्ति का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री साय

You may have missed

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • धर्म/ज्योतिष

कृष्ण जन्मोत्सव पर यादव ठेठवार समाज की भव्य शोभायात्रा

September 6, 2026
कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कुशालपुर एवं पुरानी बस्ती क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे अपराधी, कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त: मनोज सिंह ठाकुर

September 6, 2026
आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

आन रॉयल एनफील्ड, पचपेड़ी नाका में रॉयल एनफील्ड हिमालयन का भव्य लॉन्च

September 6, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ‘द्रोणाचार्य संगम-2026’ में हुए शामिल, कहा—समय का सदुपयोग और परिश्रम ही सफलता की कुंजी

September 6, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.