Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • बृजमोहन , सुनील सोनी के सामने हजारों ने थामा भाजपा का दामन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

बृजमोहन , सुनील सोनी के सामने हजारों ने थामा भाजपा का दामन

Abhinesh Pandey September 10, 2023

 

*आपकी उपस्थिति बताती है कांग्रेस की विदाई तय भूपेश गठरी बांध लें :- बृजमोहन अग्रवाल*

*रायपुर ग्रामीण में खिलेगा कमल, लगभग 2200 लोगो ने लिया BJP में प्रवेश*

रायपुर।
रायपुर के गोगांव क्षेत्र के लगभग 2200 से अधिक लोगो ने भाजपा का दामन थामा गोगांव बाजार पारा के पास आयोजित भाजपा प्रवेशोत्सव में पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल एवं सांसद सुनील सोनी के समक्ष जिला भाजपा और रविंद्र सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र के हजारों युवाओं , महिलाओं और वरिष्ठों ने भाजपा का दामन थामा इस कार्यक्रम में मुख्य प्रवेश लेने वालों में डॉक्टर मनमोहन मनहरे (छाया पार्षद) ,कैलाश मनहरे जी,डॉ मनोज डांडे (छाया पार्षद)जी, श्रीमती केशरी बंजारे जी,संघर्ष महिला समूह गोगांव,रविंद्र शर्मा (बढ़ई समाज) ,वेद नारायण (कुशवाहा समाज) आदि लोगो के नेतृत्व में भाजपा में प्रवेश किया।


सभी नव प्रवेशको ने एकमत होकर कहा की वे कांग्रेस सरकार के वादा खिलाफी पट्टा ,चिटफंड ,प्रॉपर्टी टैक्स , शराबबंदी जैसी अन्य समस्यायों के शून्य निराकरण प्रधानमंत्री आवास योजना , पेंशन ,बेरोजगारी,भत्ता ,प्लेसमेंट संबंधित अन्य समस्यायों को लेकर क्षेत्र की जनता में काफी आक्रोश है .गरीब महिलाएं अपने पट्टे के लिए दर दर की ठोकरे खाने को मजबूर है. हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोला और रायपुर सभी विधानसभाओं में इस बार कमल का फूल खिलने का संकल्प लेकर भाजपा प्रवेश किया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की आप सभी का हजारों की संख्या में उपस्थित होकर भाजपा की विचारधारा और केंद्र सरकार की जनहितैषी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होना इस बात का प्रमाण है की जनता ने मन बना लिया है भ्रष्ठ कांग्रेस सरकार को हटाने का और भाजपा का विधायक लाकर प्रदेश में एक मजबूत सरकार बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का ।
सांसद सुनील सोनी ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार लगातार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है जिसका सीधा लाभ जनता को हो रहा है और इसके विपरित प्रदेश की कांग्रेस सरकार में अराजकता , माफियाराज , नशे के कारोबार , घोटाले , और असुरक्षा की भावना ने जनता के मन में घर कर लिया है और अब जनता बदलाव के मूड में है ।
गोगांव में आयोजित भाजपा प्रवेशोत्सव में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष जयंती पटेल पूर्व रायपुर ग्रामीण विधायक नंद कुमार साहू , प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव , राजीव कुमार अग्रवाल , डॉ ओम प्रकाश देवांगन , महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ,गोगांव पार्षद नारद कौशल , खेम कुमार सेन व विक्रम ठाकुर सहित और ग्रामीण के चारो मंडलों के अध्यक्ष व पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post navigation

Previous कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने भाजपा को दिखाया आईना
Next जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में रंगा रंग कार्यक्रम चरोदा में

Related Stories

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026

Recent Posts

  • संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026: स्वस्थ जीवन और विकसित भारत का आधार बनेगा योग

You may have missed

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

संस्कृत भारत की संस्कृति, परंपरा और जीवन-दृष्टि की आधारशिला है – डॉ. मोहन भागवत जी

June 20, 2026
रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रहेजा अवाना के ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ ने पहले ही दिन जीता छत्तीसगढ़ का दिल

June 20, 2026
City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

City Honda लेकर आया “Scooter Carnival” – Activa पर शानदार Buyback और Exchange Offer

June 20, 2026
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : चार जिलों में मुख्य अतिथियों के नामांकन में आंशिक संशोधन

June 20, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.