Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • रायपुर में ग्रीन आर्मी के होंगे 25 जोन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर में ग्रीन आर्मी के होंगे 25 जोन

Abhinesh Pandey March 3, 2025

रायपुर। पर्यावरण संरक्षण के लिए अग्रणी संस्था ग्रीन आर्मी का शपथ ग्रहण आज वीआईपी रोड श्री राम मंदिर कांफ्रेंस हाल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ आराध्य देव भगवान श्री राम जी एवं धरती माता जी की पूजा अर्चना कर प्रारंभ हुआ। प्रदेश मीडिया प्रभारी शशिकांत यदु ने बताया कि संस्था पर्यावरण प्रेमियों को जोड़ते हुए अब वर्ष 2025 में 25 जोन बनाकर कार्य करेगी। आज इस शपथ ग्रहण के अवसर पर लगभग 100 से अधिक पर्यावरण प्रेमी उपस्थित रहे। जिनका स्वागत अभिनंदन रायपुर जिला अध्यक्ष श्री गुरदीप टुटेजा जी द्वारा किया गया। प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक श्री अमिताभ दुबे जी शपथ अधिकारी के रूप में आज मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने विभिन्न जोनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए ग्रीन आर्मी के गतिविधियों के बारे में बारिकी से जानकारी प्रदान किया साथ ही ब्रेन पॉल्यूशन के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि व्यक्ति को योजना बनाकर एवं लक्ष्य निर्धारित कर छोटे स्तर में ही सही किंतु सही दिशा मे निरंतर प्रयास करना चाहिए अगर आप सफलता के लिए प्रयास नहीं कर रहे है तो आप समझ जाएं निश्चित रूप से असफलता के लिए प्रयास कर रहे है। संस्था का कार्य क्षेत्र बहुत बड़ा है इसलिए आप अपने स्थानीय क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण कर धरती माता की सेवा करें। प्रशिक्षक मिस्टर टारगेट ने विभिन्न देश भक्तों एवं स्वतंत्रता सेनानियों का उदाहरण देते हुए बताया कि बड़ा कार्य करने के लिए अपने संकुचित एवं आरामदायद जीवन से बाहर निकले तभी बड़ा बन सकते है। आज हम सांस तो ले रहे है किंतु कौन सा पेड़ का ले रहे है हमें पता नहीं हमारा काम केवल पर्यावरण को संरक्षण प्रदान करना है। इसलिए आप सभी पर्यावरण प्रेमियों को केवल अपना कार्य करना है। पूरे कार्यक्रम का कुशलता पूर्वक संचालन श्रीमती मोनिका बागरेचा ब्लू विंग अध्यक्ष द्वारा किया गया। श्रीमती भारती श्रीवास्तव द्वारा आज के कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुएए सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का अपील किया गया।

Post navigation

Previous जेसीआई रायपुर संगवारी की प्रस्तुति “दिव्य हीरोज 2025” 
Next साय सरकार का बजट दिशाहीन एवं घोर निराशाजनक बजट -: राजेश दुबे 

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.