रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से तेज अंधड़ के साथ बारिश व ओलावृष्टि हो रही है जिसके कारण दलहन, तिलहन सहित अन्य फसलों को नुकसान हो रहा है और किसान इससे चिंतित है। लेकिन इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रभावित किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों का नुकसान हुआ है इससे किसान भाइयों को मायूस होने की जरूरत नहीं है। फसलों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। हमारी सरकार किसानों के हितों के हमेशा प्रतिबद्ध है।

Advertisement

