Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • सड़क विकास का पैमाना, करोड़ों की लागत से बनेंगे महत्वपूर्ण सड़क – रेखचंद जैन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

सड़क विकास का पैमाना, करोड़ों की लागत से बनेंगे महत्वपूर्ण सड़क – रेखचंद जैन

Abhinesh Pandey October 6, 2023

जगदलपुर।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत माड़पाल ,सरगीपाल ,डोगाम एवं अलनार में 9 करोड़ 53 लाख 01 हजार रुपए की लागत से बनने वाले सड़क नवीनीकरण कार्य एवं नल-जल योजनाओं का भूमि-पूजन किया।

जिन कार्यों का भूमिपूजन किया गया उनमें एन एच 43 आर डी 298 की भी से माहरापारा भेजापदर तक सड़क नवीनीकरण कार्य लागत 6 करोड़ 90 लाख 26 हजार रुपए ,ग्राम पंचायत सरगीपाल में मुख्य मार्ग सरगीपाल से आवास प्लाट सरगीपाल तक सड़क नवीनीकरण कार्य लागत 95.03 लाख एवं डोगाम में 86.80 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले नल-जल योजना के तहत 4800 मीटर पाइप लाइन बिछा कर 240 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी, ग्राम पंचायत अलनार में 80.92 लाख रुपए की लागत से बनने वाले नल-जल योजना के तहत 3317 मीटर पाइप लाइन बिछा कर 254 घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कहा की हमारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की मंशा अनुरूप हर क्षेत्र का समेकित विकास किया जा रहा है गांव गांव में सड़क निर्माण पेयजल आपूर्ति के लिए नल-जल योजना बनाई गई है पूर्ववर्ती सरकार में जहां केवल शहरी क्षेत्रों का विकास होता था आज शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्र का समेकित विकास किया जा रहा है उन्होंने कहा की सड़क विकास का पैमाना होता है और हमारी सरकार में सड़कों का ना केवल जाल बिछाया गया है वरन पूरानी सड़कों का नवनिर्माण भी किया जा रहा है।

विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन के साथ वरिष्ठ पार्षद राजेश राय वरिष्ठ नेता गौरनाथ नाग, परमजीत सिंह जशवाल,शहर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश झा , महामंत्री विजय सिंह , सरपंच माड़पाल श्रीमती मंदना नाग, सरपंच, धुरगुडा श्रीमती दुर्गा उद्दे , सरपंच उपनपाल कामिनी नागेश, सरपंच भेजापदर बुधसन नाग, सरपंच नगरनार लैखन बघेल, राजेश कश्यप, सरपंच सरगीपाल चंपा कश्यप,उप सरपंच डोगाम अमानू नेताम ,हरिराम नेताम ,अलनार सरपंच राजेन्द्र कुमार बघेल,उप सरपंच बंशीधर बघेल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रियंका गांधी ने आज “पुरखती कागजात” और “ताना बाना” पुस्तिका का किया विमोचन
Next रविवि की पूरक परीक्षा 27 से, आवेदन 16 तक

Related Stories

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Recent Posts

  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम जारी कर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

You may have missed

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026
रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.