Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • कांग्रेस से,भाजपा में आई नेत्रियों ने की प्रेस वार्ता – जो कांग्रेस महिलाओ को 5 साल में 500 रु न दे सकी वो आज बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है:वाणी राव
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कांग्रेस से,भाजपा में आई नेत्रियों ने की प्रेस वार्ता – जो कांग्रेस महिलाओ को 5 साल में 500 रु न दे सकी वो आज बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रही है:वाणी राव

Abhinesh Pandey April 17, 2024

 

*कांग्रेस की घोषणाएं ,महिलाओ के साथ भद्दा मजाक,महिलाओ को बेवकूफ न समझे कांग्रेस*

*कहा कांग्रेस महिला विरोधी,5 साल महिलाओ को केवल धोखा दिया,500 रु देने का वादा भी पूरा नहीं किया*

*कांग्रेस का ट्रैक रिकार्ड केवल महिलाओ को छलने का एक परिवार को 20 सिलेंडर देने का वादा था नही दिया*

रायपुर। बिलासपुर की पूर्व महापौर वाणी राव, महिला कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय सचिव व महासमुंद की पूर्व नपा अध्यक्ष अनिता रावटे, महासमुंद की जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा पटेल और अरुणा शुक्ला ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा है कि कांग्रेस ने सदैव महिलाओं के साथ छल करके केवल वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल करने का राजनीतिक चरित्र प्रदर्शित किया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कदम-कदम पर महिलाओं के साथ छल और विश्वासघात कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। महिलाओं के लिए जितने भी वादे किए, एक भी वादा पूरा नहीं किया और जो 500 रु महिलाओ को नहीं दे पाए आज बड़ी बड़ी घोषणाएं कर रहे है कांग्रेस एक बार फिर महिलाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही है।

महिला नेत्रियों श्रीमती राव, श्रीमती रावटे, श्रीमती पटेल व श्रीमती शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस कांग्रेस की भूपेश सरकार ने महिलाओं को 500 और 1,000 रुपए देने का वादा करके एक रुपया तक पूरे पाँच साल के शासनकाल में नहीं दिया, वह कांग्रेस अब देशभर की महिलाओं को एक लाख रुपए सालाना देने की बात किस मुँह से कर रही है? कांग्रेस देश को यह बताए कि महिलाओं को 50 लाख करोड़ रुपए सालाना वह कैसे देगी, जबकि देश का कुल बजट ही इतनी राशि का होता है। भारतीय जनता पार्टी के एकात्म परिसर स्थित कार्यालय में बुधवार को आहूत पत्रकार वार्ता में भाजपा नेत्रियों ने कहा कि कांग्रेस ने 2018 के चुनाव में जब गंगा मैया की सौगंध खाकर महिलाओं से धोखा किया, तभी मन में आ गया था कि इस पार्टी में नहीं रहना है। कांग्रेस ने गंगाजल की सौगंध लेकर प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी का वादा किया था, पर कांग्रेस की भूपेश सरकार को ही शराब की लत लग गई। शराबबंदी के नाम पर महिलाओं के साथ विश्वासघात करने वाली कांग्रेस की सरकार ने उसमें दो हजार करोड़ रुपए का घोटाला तक कर डाला। कांग्रेस ने महतारी सम्मान योजना के तहत प्रतिमाह 500 रुपए और विधवा व वृद्ध महिलाओं को 1,000 रुपए देने का वादा किया था लेकिन पाँच साल में एक रुपया तक महिलाओं को नहीं दिया गया। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि इससे अधिक शर्मनाक और क्या हो सकता है कि कांग्रेस ने महिला स्व-सहायता समूहों का कर्ज माफ करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को धोखाधड़ी से बचाने एवं आर्थिक स्थिति सुधारने हेतु सख्त नियम बनाने की बात कही थी लेकिन उन समूहों का कर्ज माफ तो किया नहीं, उल्टे रेडी टू ईट योजना का काम छीनकर इस कार्य में लगी महिलाओं को रातोरात बेरोजगार कर दिया। प्रदेश में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को कांग्रेस सरकार ने भुगतान नहीं किया और उनके द्वारा निर्मित उत्पादों को भी सही ढंग से नहीं बेचा।

भाजपा नेत्रियों श्रीमती राव, श्रीमती रावटे, श्रीमती पटेल व श्रीमती शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त कर महिलाओं के संरक्षण के लिए कानून का सख्ती से पालन कराने और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों को गम्भीरता से लेकर अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही थी और वादा किया था कि प्रत्येक थाने में एक महिला सेल स्थापित किया जाएगा जिसमें महिला अपराधों से सम्बन्धित स्वतंत्र जाँच की जाएगी। लेकिन कांग्रेस के पूरे पाँच साल के कार्यकाल में महिलाओं के साथ अनाचार, दुर्व्यवहार और हिंसा होती रही और कांग्रेस की सरकार आँखें मूंदे बैठी रही, कांग्रेस के नेता जुमलेबाजी और अवांछनीय बयानबाजी करते रहे। कांग्रेस की सरकार ने है हर ग्रामीण परिवार को प्रतिवर्ष 4 सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही थी कुल 20 सिलेंडर दिए जाने थे लेकिन किसी को कुछ नही मिला।

 

—————————–

Post navigation

Previous स्व. श्री भीमसेन अग्रवाल जी की पूण्यतिथी पर अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन
Next 2 लाख 80 हजार कर्मचारियों ने किया भाजपा को समर्थन

Related Stories

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026

R. O. NO. 14099 /99

Samvad Advertisement
×

Recent Posts

  • कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण

You may have missed

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कभी पानी के लिए घंटों इंतजार, अब घर में नल खोलते ही भर रहे बर्तन

October 27, 2026
Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain
  • Feature
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय

Highly Interactive POSH Mandate Training Conducted for WII Employees by supreme Court Advocate Sugandha Jain

October 27, 2026
अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

अभाविप के ‘अराजकता रोको, लोकतंत्र अपनाओ’ आह्वान पर विद्यार्थी हुंकार प्रदर्शन

October 26, 2026
विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

विशेष लेख- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी

October 26, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.