Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • थैलेसीमिया-सिकलसेल मरीजों को रक्तदान कर ‘रक्तदान वीरा’ से सम्मानित हुई महिलाएं
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

थैलेसीमिया-सिकलसेल मरीजों को रक्तदान कर ‘रक्तदान वीरा’ से सम्मानित हुई महिलाएं

Abhinesh Pandey March 21, 2025

 

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रत्युषा फाउंडेशन द्वारा सर्व ट्रॉम हॉस्पिटल, तात्यापारा में प्रदेश की उन महिला शक्तियों को ‘रक्तदान वीरा’ सम्मान से नवाजा गया, जिन्होंने थैलेसीमिया और सिकलसेल से पीड़ित मरीजों के लिए रक्तदान किया।

संस्था अध्यक्ष प्रीति दास मिश्रा ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न शहरों से अलग-अलग ब्लड ग्रुप की महिलाओं ने रक्तदान कर इस महायज्ञ में भागीदारी निभाई। पतंजलि योग महिला ग्रुप रायपुर, श्री बालाजी योगा ग्रुप श्रीनगर और वयं फाउंडेशन सहित अन्य संस्थाओं की महिलाओं को पौधा बैग और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि

मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र शुक्ला (अस्थि रोग विशेषज्ञ, सक्षम प्रांत प्रमुख) और विशेष अतिथि श्रीमती इंदिरा जैन (प्रांत महिला प्रमुख, सक्षम), रामजी रजवाड़े (प्रांत प्रचारक, सक्षम), डॉ. प्रीति उपाध्याय (गाइडेंस एंड काउंसलर), पुष्पा समाजसेविका, श्रीमती अनीता वर्मा (समाजसेविका) और डॉ. प्रीति रानी तिवारी (शिक्षिका) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन, मंत्रोच्चार और शंखनाद के साथ हुई।

महिला रक्तदाताओं का योगदान

इस कार्यक्रम में लक्ष्मी जिलहारे, सुगंधा जैन, अनीता गजबिहे, चित्रा सोनी, पूजा कुमारी, अदिति रत्नानी, वैशाली पुरोहित, प्रतिभा त्रिपाठी, राधे जिलहारे, शोभा शर्मा (30 बार रक्तदान), अनीता गजबिहे (20 बार), नीलिमा यादव (10 बार) सहित अन्य महिलाओं ने रक्तदान किया।

छत्तीसगढ़ के चारों संभागों से आई महिलाओं द्वारा 27 यूनिट रक्तदान किया गया, जिसे थैलेसीमिया और सिकलसेल मरीजों को उपहार स्वरूप प्रदान किया गया।

रक्तदान केंद्र एवं आयोजन समिति

कार्यक्रम में आशीर्वाद ब्लड सेंटर, वासु सर जयदीप ब्लड बैंक, विवेक शानू संरक्षक, गुणानिधि मिश्रा, कार्यक्रम संयोजिका डॉ. भवानी प्रधान, सुमन पांडे, मंच संचालिका शशि यादव, पिंकी गुरु, मंजू वर्मा, कमला गुरु, गुड़िया साहू, टीना सोनी, किरण वर्मा, आशीर्वाद ब्लड सेंटर एवं सर्व ट्रॉम हॉस्पिटल के पूरे स्टाफ ने विशेष सहयोग दिया।

इस आयोजन ने महिला रक्तदाताओं की प्रेरणादायी भूमिका को उजागर करते हुए रक्तदान महादान के संदेश को और मजबूती प्रदान की।

कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की तत् पश्चात लक्ष्मी जिलहारे सुगंधा जैन,के जय ,अनीता गजबिहे ,जे नारायण जी अम्मा ,अनीता संधी, मुनी व्यास ,डॉ कविता साहू ,मंजूषा संत ,प्रभा येड़े, पी उषारानी,चिन्मय कुमारी पंडा,चित्र सोनी ,पूजा कुमारी अदिति रत्नानी ,वैशाली पुरोहित ,सुमन यादव ,अदिति पटेल प्रतिभा त्रिपाठी ,राधे जिलहारे आयुष मिश्रा , आई एस श्री आयुषा ,श्री लक्ष्मी ,के शांत अर्चना बोरा कविता साहू , वैशाली पुरोहित 30 शोभा शर्मा 28 बार अनीता गजबिहे 20 बार नीलिमा यादव 10 बार छत्तीसगढ़ के चारों संभाग के अलग अलग शहर और समाज की महिलाओं द्वारा से आज 27 यूनिट रक्तदान किया गया थालेसिमिया सिक्लसेल के मरीजों को उपहार स्वरूप भेट किया गया आशीर्वाद ब्लड सेंटर अंतरा गोवर्धन 82 बार 36 महिलाओं का सम्मान किया गया वासु सर जयदीप ब्लड बैंक से विवेक शानू संरक्षक गुणानिधि मिश्रा कार्यक्रम संयोजिका डॉ भवानी प्रधान सुमन पांडे मंच संचालिका शशि यादव आर पिंकी गुरु , जे लता ई उमा गुरु ,के मंजू, ,कमला गुरु , ए निवेदिता गुरु ,गुड़िया साहू डॉ कविता साहू ,माधुरी शुक्ला मंजू वर्मा , नन्दा दहीवाले,टीना सोनी किरण ,मंजू वर्मा साहू ,आशीर्वाद ब्लड सेंटर के पूरा स्टॉफ, सर्व ट्रॉम के पूरा स्टॉफ शामिल हुई।

 

Post navigation

Previous सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने किया पदभार ग्रहण
Next यादव ठेठवार समाज सामाजिक समरसता यात्रा को दुर्ग विधायक श्री गजेंद्र यादव ने दिखाया हरी झंडी

Related Stories

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026

Recent Posts

  • कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

You may have missed

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

कलिंगा विश्वविद्यालय, नया रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

June 22, 2026
राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने रोटरी क्लब ग्रेटर रायपुर के सेवा कार्यों की सराहना की

June 22, 2026
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर में दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ

June 22, 2026
उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता

June 22, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.