Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • तेलीबांधा भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय का पुरंदर मिश्रा ने किया शुभारंभ 
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

तेलीबांधा भाजपा मंडल चुनाव कार्यालय का पुरंदर मिश्रा ने किया शुभारंभ 

Abhinesh Pandey November 3, 2023

 

रायपुर, 03 नवंबर 2023।

Advertisement
Advertisement 1 Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4 Advertisement 5 Advertisement 6 Advertisement 7 Advertisement 8 Advertisement 9 Advertisement 10 Advertisement 11 Advertisement 12

रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भाजपा मंडल तेलीबांधा चुनाव कार्यालय का शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा के करकमलों से उद्घाटन किया गया। स्थानीय चुनाव प्रचार की गतिविधियां अब भाजपा मंडल तेलीबांधा चुनाव कार्यालय से संचालित की जाएंगी।

गुरुद्वारा रोड श्याम नगर स्थित राजधानी चेम्बर में चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा सहित अतिथियों का जोरदार आतिशबाजी के साथ आत्मीय स्वागत किया। वहीं रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा, आज पार्टी ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कई वादे किए हैं। इन आकांक्षाओं को आकार देने के लिए चुनाव में जीत हासिल करना जरूरी है। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र में 500 रुपए में गैस सिलेंडर, बेटी के जन्म होने पर डेढ लाख रुपए जमा, फस्ट टाइम वोटरों को ध्यान में रखते हुए राज्य में नए मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का वादा किया है। यह घोषणा पत्र किसानों के साथ ही युवाओं और महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान वह भी 3100 रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदी का वादा किया गया है। धान की राशि का एकमुश्त देने की भी घोषणा भाजपा ने की है। इसके साथ ही कई बड़ी और जनहितैषी घोषणाएं की गई है।

भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का स्लोगन दिया गया है- भाजपा ने बनाया है भाजपा ही संवारेगी…।

इधर, भाजपा मंडल तेलीबांधा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर मुख्य रूप से विधानसभा चुनाव संचालक लोकेश कावडिया, संयोजक नलिनीश ठोकने, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा, हरिश ठाकुर, तनेष आहूजा, राजू राघवानी, शहर जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, शिवम साहू, पप्पू ठाकुर, संतोष ठाकुर, पूर्व पार्षद मित्रसेन धीमान, रोहित भारद्वाज, चैतराम अग्रवाल, रजनी सेंडगे, अमृत चौहान, पार्षदगण दीपक भारद्वाज पोल्ले, जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा संतोष साहू, तुलसी भारद्वाज, रजनी अमोरे, मैरी गोस्वामी, सुनीता तनाडे, रजनी नायडू व स्वनिल मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

………………………………….

 

Post navigation

Previous जन सरोकार भाजपा की प्राथमिकता में कहीं नहीं हैं, छत्तीसगढ़ में अडानी के मुनाफे के लिए एजेंट के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं भाजपाई
Next मैट्स यूनिवर्सिटी ने मनाया 18वां स्थापना दिवस, गुणवत्ता से पूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करना ही हमारा उद्देश्य- श्री गजराज पगारिया

Related Stories

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026

R.O. No. 13910/215

Samvad Advertisement
×

 

Recent Posts

  • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • श्रमवीरों के परिश्रम और पसीने से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

You may have missed

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज

September 17, 2026
छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम की धूम

September 17, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्नेह और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को सदैव मिलता रहा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 17, 2026
क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

क्रेडाई प्रॉपर्टी एक्सपो 2026 का शुक्रवार शाम को होगा भव्य शुभारंभ

September 17, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.