Skip to content
Samay Rath

Samay Rath

News portal of Chhattisgarh

  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Home
  • Feature
  • गोदावरी इस्पात के श्रमिकों के परिवार को मिले 25 लाख मुआवजा – सुशील सन्नी अग्रवाल
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

गोदावरी इस्पात के श्रमिकों के परिवार को मिले 25 लाख मुआवजा – सुशील सन्नी अग्रवाल

Abhinesh Pandey September 27, 2025

रायपुर।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के पूर्व अध्यक्ष ने गोदावरी इस्पात में निर्माणाधीन ढांचा के गिरने के कारण हुए 6 मजदूरों कि मौत और 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं उन परिवारों को संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूर साथियों के परिवार को 25 लाख मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने तथा गंभीर रूप से घायल श्रमिकों को ठीक होने तक इलाज कराने के लिए कंपनी प्रबंधन से मांग किये हैं।

श्री अग्रवाल ने मजदूरों की मौत पर सरकार और श्रम विभाग पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा की यह सरकार मजदूर विरोधी हैं, मजदूरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना इनकी सोच नहीं है। श्री अग्रवाल ने कहा कि श्रम विभाग के इंडस्ट्री हेल्थ एवं सेफ्टी विभाग के अधिकारी फैक्ट्री में सुरक्षा जांच करने की जगह अपनी जेब का वजन जांच करने जाते हैं, आज इनके कारण रायपुर ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में इंडस्ट्रियों में मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है, जो मशीनरी पुराने हो चुके है उन्हें भी इंडस्ट्री में उपयोग किया जा रहा है जिनके कारण आज इतना बड़ा हादसा हुआ है और 6 परिवार बेसहारा हो गया है।

श्री अग्रवाल ने इस बात को संज्ञान में लाते हुए कहा कि श्रम विभाग के अधिकारी लाइसेंस के नाम पर हज़ारों रुपए लेकर बिना जांच किए गलत तरीके से लाइसेंस मुहैया करा रहे हैं जिसके कारण फैक्ट्री संचालकों का मनोबल बढ़ा हुआ है और मजदूर मौत के मुंह में समा रहे हैं।

भाजपा की इस सरकार में रजत जयंती वर्ष के नाम पर मजदूरों के लिए कार्यक्रम कराने के लिए करोड़ों रुपए का खर्चा तो कर रही है लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही हैं, श्रम विभाग के अधिकारी केवल खाना पूर्ति का काम कर रहे हैं।

जब छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी की सरकार थी तब मजदूरों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले इंडस्ट्री के ऊपर सख्त कार्यवाही किया जाता था। श्रम विभाग के अधिकारी उद्योगों में सुरक्षा की नियमित जांच करते थे, यह सरकार तो केवल पेपर पर कार्य कर रही है। मोदी की गारंटी के नाम पर झूठे वादे कर सत्ता में आ तो गए हैं किंतु कांग्रेस की सरकार के जैसा जनहित और श्रमिक हित में कार्य नहीं कर रहे हैं।

Post navigation

Previous Xogen Advance Hair Therapy – की छत्तीसगढ़ में शुरुआत
Next उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा में बड़प्पन और “वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Related Stories

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026

Recent Posts

  • प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • रायपुर के चारों विधायकों के मार्गदर्शन में ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ का व्यापक जल संरक्षण अभियान, 70 वार्डों में 700 वाटर वारियर्स बनाए जाएंगे

You may have missed

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार 2026 का हुआ आगाज

May 1, 2026
राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

राजस्व विभाग की नई पहल- डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ

April 30, 2026
एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

एनएचएआई और भारतीय सर्वेक्षण विभाग द्वारा प्रिसीजन पोजिशनिंग पर कार्यशाला का आयोजन

April 30, 2026
हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
  • Feature
  • छत्तीसगढ़

हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता

April 30, 2026

Editor: Abhinesh Pandey
Contact: +91 97700 80071
Mail: abhi80071@gmail.com

Disclaimer: साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी . समय रथ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। समय रथ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, समय रथ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. न्यूज़ वेबसाइट में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से ली जाती है जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है सभी विवादों का न्याय क्षेत्र रायपुर होगा.
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • मनोरंजन
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • VK
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved. | DarkNews by AF themes.